नया बदायूं

माघ पूर्णिमां पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

नया बदायूं संवाददाता।  माघ पूर्णिमा पर गंगा और रामगंगा में हजारों लाखों संख्या में पहुंचे श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाकर हर-हर गंगे हर हर महादेव की जय घोष कर रहे हैं। प्रमुख घाट कछला पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के भीड़ उमड़ी है जिनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी पुलिस बल एवं मजिस्ट्रेट अवसर तैनात किए गए हैं।

रविवार को माघ पूर्णिमा के पर्व पर सुबह में ब्रह्म मुहूर्त से गंगा स्नान चल रहा है। जनपद के प्रमुख घाट कछला एवं दातागंज के बेला दंडी, उसहैत के आटेना, सहसवान के सुखोरा सहित गंगा घाट पर सुबह से गंगा स्नान चल रहा है। कछला गंगा घाट पर ट्रेन एवं व सपा निजी वाहनों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और हर-हर गंगे हर हर महादेव के साथ गंगा में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। यहां श्रद्धालु गंगा स्नान के साथ कन्या भोज कर रहे हैं एवं दानपूण्य कर रहे हैं। गंगा घाट पर सत्यनारायण की कथा कराई जा रही है वही खबर पूजन के साथ जगह-जगह भंडारे भी कराई जा रहे हैं। नगर पंचायत की ओर से मिला कैंप लगाया गया है वही साफ सफाई आदि की व्यवस्था की गई है। मेला अधिकारी एसडीएम सदर मोहित कुमार सिंह के नेतृत्व में मजिस्ट्रेट अवसर तैनात किए गए हैं और गोताखोर सहित भारी संख्या में पुलिस बल निगरानी कर रही है।

Exit mobile version