बदायूं संवाददाता।
बदायूं में धनतेरस और दीपावली के पर्व पर शुक्रवार को बदायूं के सराफा बाजार में जमकर धनवर्षा हुई। सुबह से ही सराफा बाजार के शोरूम आकर्षक ढंग से सजकर तैयार थे। दुकानों पर ग्राहकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ, जो देर रात तक जारी रहा। रोशनी से जगमगाते शोरूम और चमकते आभूषणों से पूरा सराफा बाजार आईने की तरह दमकता नजर आया। ऐसा लग रहा था मानो आसमान की चांदनी जमीन पर उतर आई हो।
पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के बीच लोगों ने सोने-चांदी के आभूषणों के साथ डायमंड ज्वैलरी और अन्य गहनों की जमकर खरीदारी की। ग्राहकों ने अपनी पसंद और बजट के अनुसार मनपसंद आभूषण खरीदे। धनतेरस पर शुभ खरीदारी को लेकर सराफा कारोबारियों के यहां दिनभर ग्राहकों की भीड़ लगी रही।
बदायूं शहर के टिकटगंज स्थित श्यामलाल के नाती की दुकान ज्वैलर्स पर खरीदारी के लिए ग्राहकों की भारी भीड़ देखने को मिली। यहां लोगों ने अपनी पसंद के सोने-चांदी के आभूषण खरीदे। ग्राहकों के लिए आकर्षक छूट और उपहार की व्यवस्था भी की गई थी। संचालक हरिकृष्ण वर्मा ने बताया ग्राहकों के लिए निश्चित उपहार और निश्चित छठ के साथ खरीदारी कराई जा रही है।
इसके अलावा *टीकाराम एंड संस के शोरूम पर भी खरीदारी को लेकर काफी भीड़ रही। वहीं हलवाई चौक स्थित हर सहायमल श्यामलाल ज्वैलर्स के यहां भी धनतेरस पर ग्राहकों ने जमकर खरीदारी की। लोगों ने अपनी पसंद के आभूषण पसंद कर धनतेरस की परंपरा निभाई।
धनतेरस पर बदायूं के सराफा बाजार में सुबह से देर रात तक बनी रही रौनक ने कारोबारियों में उत्साह भर दिया। सोने, चांदी और डायमंड के आभूषणों की खरीदारी से बाजार में दीपावली की चमक देखते ही बन रही थी।
