बदायूं संवाददाता।
उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति, लखनऊ के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव के दिशा-निर्देशानुसार जिला अपराध निरोधक कमेटी, बदायूं के मीडिया प्रभारी इंतजार हुसैन एवं ग्रामीण सचिव नेत्रपाल सैलानी ने जनपद के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों से शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, एडीएम (प्रशासन) मानवेंद्र सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी मीनाक्षी वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास शर्मा, जेल अधीक्षक राजेंद्र कुमार, सीओ सिटी ए.सी.पी. जाधव (आईपीएस) एवं जिला पूर्ति अधिकारी सतीश मिश्रा सहित अन्य अधिकारियों से मुलाकात की गई।
शिष्टाचार भेंट के दौरान समिति के उद्देश्यों, सामाजिक सरोकारों, बंदियों के कल्याण एवं पुनर्वासन तथा पुलिस-प्रशासन के सहयोग से जनहित में किए जाने वाले कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।
समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि समिति का उद्देश्य प्रशासन एवं पुलिस विभाग के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर समाज में अपराध नियंत्रण, जनजागरूकता और सामाजिक कल्याण से जुड़े कार्यों को निरंतर गति प्रदान करना है। इसके लिए समिति भविष्य में भी जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती रहेगी।
