नया बदायूं

आपदा की घड़ी में किसी को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा, हर जरूरतमंद तक पहुंचेगी मदद : हरीश शाक्य

नया बदायूं, संवाददाता।

बिल्सी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत तोफी नगला में बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर विधायक हरीश शाक्य ने उनका हाल जाना और खाद्यान्न, पेयजल समेत आवश्यक राहत सामग्री वितरित की।


विधायक ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आम जनमानस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रभावित परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। सरकार और संगठन के कार्यकर्ता जनता की सेवा के लिए तत्पर हैं।


उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि प्रत्येक जरूरतमंद तक समय से राहत पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। प्रभावित क्षेत्रों में मेडिकल टीम, पेयजल और नावों की व्यवस्था तत्काल उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया।


हरीश शाक्य ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन कराकर पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दिलाने के लिए शासन स्तर पर पत्राचार किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से अफवाहों पर ध्यान न देने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।


इस अवसर पर एसडीएम सहसवान, मंजुल, कानूनगो उपदेश चौहान, शिवकुमार दीक्षित, प्रदीप तिवारी, महिपाल कश्यप, राहुल कश्यप, तिलक सिंह भारती, राजेश कश्यप, सुनील शाक्य, अनुराग दीक्षित, मुनेन्द्र शाक्य, प्रेमपाल प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

Exit mobile version