• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

अधिकारियों के चक्कर लगाने से मिलेगा छुटकारा, जल्द होगी जन समस्या निवारण समिति के पदाधिकारियों की घोषणा

Naya Badaun by Naya Badaun
September 7, 2026
अधिकारियों के चक्कर लगाने से मिलेगा छुटकारा, जल्द होगी जन समस्या निवारण समिति के पदाधिकारियों की घोषणा
ShareShareShare

नया बदायूं, संवाददाता।

अखिल भारतीय सनातन बोर्ड की ओर से जन समस्या निवारण समिति की प्रथम बैठक रविवार शाम मथुरिया चौक स्थित पंकज शर्मा के आवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सुभाष मैथिल ने की। इस दौरान नगर की जनसमस्याओं के समाधान के लिए समिति के गठन और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा हुई।

अध्यक्ष सुभाष मैथिल ने कहा कि आम जनता से जुड़ी समस्याओं को लेकर जिम्मेदारों की कथित निष्क्रियता और शिकायतों पर कार्रवाई न होने से लोगों में निराशा है। संगठन अध्यक्ष जितेंद्र साहू ने नगर की टूटी सड़कों, जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर और बारिश में होने वाले जलभराव की समस्या उठाई।

कार्यकारिणी प्रमुख उपेंद्र उपाध्याय ने कहा कि अब नगरवासियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए स्वयं आगे आना होगा। उन्होंने शिक्षित, बुद्धिजीवी वर्ग और सामाजिक कार्यकर्ताओं से नगर को सुंदर एवं विकसित बनाने के लिए समिति से जुड़ने का आह्वान किया।

समिति अध्यक्ष पंकज शर्मा ने बताया कि जल्द ही लोगों को अपनी समस्याओं के लिए अधिकारियों के चक्कर लगाने से राहत दिलाने की व्यवस्था की जाएगी। नगरवासी अपनी समस्याएं अपने वार्ड में नियुक्त वार्ड प्रमुख के माध्यम से समिति तक पहुंचा सकेंगे। समिति आवश्यकता के अनुसार संबंधित विभागों, प्रशासनिक अधिकारियों और मुख्यमंत्री के समक्ष भी समस्याओं को उठाएगी।

संगठन मंत्री डॉ. सुशील गुप्ता ने बताया कि नगर के सभी 29 वार्डों में वार्ड प्रमुख नियुक्त किए जाएंगे। समिति में अधिवक्ताओं, सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों, पुलिस एवं सेना के सेवानिवृत्त कर्मियों, मीडिया सदस्यों और अनुभवी सामाजिक कार्यकर्ताओं को प्रमुखता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि समिति के सभी पदाधिकारियों और वार्ड प्रमुखों के नाम की घोषणा जल्द की जाएगी।

बैठक में अरुण अग्निहोत्री, चंद्रदेव वर्मा, मुकेश कुमार, सुभाष मौर्य, गगनदीप अरोड़ा, अनिल विकी, अमित गुप्ता, नितेश वार्ष्णेय, एडवोकेट अश्वनी भारद्वाज, सत्यनारायण गुप्ता, उपेंद्र उपाध्याय, राकेश गुलाटी, विनोद कश्यप सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Previous Post

पूर्ति विभाग में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर किसान यूनियन ने सौंपा ज्ञापन

Next Post

सिविल लाइंस थाने में पुलिस अभिरक्षा से आरोपी फरार, दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version