नया बदायूं, संवाददाता।
शासन से पिछले दिनों तबादला किए गए जिसमें जनपद को कई नए उप जिलाधिकारी मिले और जनपद के कई उप जिलाधिकारी गैर जनपद तबादला किए गए। डीएम अवनीश कुमार राय के द्वारा स्थानीय जनपद से तबादला होकर गए उप जिला अधिकारियों को रिलीव कर दिया गया है वही नवागत एसडीम को ज्वाइन करने के बाद अब अलग-अलग तहसीलों में फेरबदल कर दिया गया है।
जनपद बदायूं में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय द्वारा बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार जनहित एवं शासकीय कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए कई उपजिलाधिकारियों एवं राजस्व अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। जारी सूची के अनुसार साईं आश्रित शाखमुरी को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी बिसौली से बदायूं में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी का दायित्व दिया गया है। वहीं प्रियंका कुमारी को उपजिलाधिकारी बिसौली बनाया गया है। इसके अलावा सुरेंद्र कुमार-1 को उपजिलाधिकारी (न्यायिक) बिसौली एवं अतिरिक्त प्रभार बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी बदायूं सौंपा गया है। वहीं कुमार चंद्र बाबू को उपजिलाधिकारी (न्यायिक) बदायूं के साथ जिला राजस्व अधिकारी एवं परियोजना अधिकारी (डूडा) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसके अलावा गौरव आर्या को उपजिलाधिकारी सहसवान के साथ अतिरिक्त प्रभार उपजिलाधिकारी (न्यायिक) सहसवान दिया गया है। राजेश कुमार सिंह को उपजिलाधिकारी बिसौली से अतिरिक्त प्रभार उपजिलाधिकारी (न्यायिक) बिसौली सौंपा गया है। विनोद कुमार सिंह को उपजिलाधिकारी दातागंज के साथ अतिरिक्त प्रभार उपजिलाधिकारी (न्यायिक) दातागंज दिया गया है।
