नया बदायूं, संवाददाता।
समाजवादी पार्टी के संगठनात्मक विस्तार के तहत मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड की जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर जारी सूची में वैभव उपाध्याय को जिलाध्यक्ष और सोनू यादव को जिला महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नई कार्यकारिणी में माजिद को कोषाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि उपाध्यक्ष पद पर शुभम राठौर, लालू यादव, सुनील श्रीवास्तव, धर्मेंद्र उपाध्याय, संजय यादववंशी, नितिन तिवारी, हन्नान मियां, मोहित शर्मा, अब्दुल रहमान और गौरव पटेल सहित कई युवाओं को स्थान दिया गया है।
विधानसभा स्तर पर भी जिम्मेदारियां तय की गई हैं। शारिक को बदायूँ सदर, धर्मेंद्र पाल को सहसवान, आसिफ अली नियाज़ी को दातागंज, विनोद कुमार को बिल्सी और जसवीर यादव को बिसौली विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही नगर पालिका और नगर पंचायत इकाइयों के अध्यक्षों की भी घोषणा की गई है।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वैभव उपाध्याय ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना, युवाओं को समाजवादी विचारधारा से जोड़ना और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना प्राथमिकता रहेगी।
कार्यकारिणी की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है और नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देने का सिलसिला जारी है।
