• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

रामनवमी पर बड़ा हादसा : इंदौर के श्रीबालेश्वर मंदिर की छत ढही, 25 लोग दबे और आठ की मौत

Naya Badaun by Naya Badaun
March 30, 2023
रामनवमी पर बड़ा हादसा : इंदौर के श्रीबालेश्वर मंदिर की छत ढही, 25 लोग दबे और आठ की मौत

मध्य प्रदेश श्रीबालेश्वर मंदिर हादसा।

ShareShareShare
नई दिल्ली, न्यूज एजेंसी। मध्य प्रदेश के इंदौर के स्नेह नगर पटेल नगर में बेलेश्वर मंदिर में अचानक छत ढह गई। जिसके कारण 25 लोग बावड़ी में गिर गए। फिलहाल उन्हें बचाने का कार्य जारी है। अब तक महिला और बच्ची समेत 19 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। वहीं आठ लोगों की मौत हो चुकी है। रामनवमी के मौके पर इंदौर में एक बड़ा हादसा हो गया है। दरअसल, श्रीबेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में छत ढहने से कुछ श्रद्धालु बावड़ी में गिर गए। जिन्हें बचाने का कार्य जारी है। बताया जा रहा है कि अधिकारियों को इस बावड़ी की कोई जानकारी नहीं थी, हादसे के बाद उन्हें इसका पता चला है। इस हादसे में अब तक 19 श्रद्धालुओं को बाहर निकाला जा चुका है। वहीं, बताया जा रहा है कि आठ लोगों की मौत हो गई है।
25 श्रद्धालु बावड़ी में गिरे
इंदौर के स्नेह नगर के पास पटेल नगर में श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में रामनवमी के मौके पर भारी संख्या में लोग दर्शन के लिए आए थे। उसी दौरान बावड़ी के ऊपर की छत अचानक ढह गई और लगभग 25 लोग बावड़ी में गिर गए।
मंदिर छत हवन के दौरान ढही
हादसा के बाद फिलहाल घायल हुए लोगों को बचाने का काम जारी है। निगम अफसरों के मुताबिक बावड़ी 40 फीट गहरी है। उस पर लोहे की जाली थी। इसकी चौड़ाई एक कमरे के बराबर है। लोहे की जाली पर स्लैब डालकर इसका निर्माण किया गया था। हवन के दौरान बावड़ी की छत पर ज्यादा लोगों के होने से जाली टूट गई और हादसा हो गया।
तंग गलियों की वजह से बचाव कार्य में परेशानी
इस हादसे के तुरंत बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि तंग गलियां होने से राहत कार्य में थोड़ी परेशानी आ रही है। एंबुलेंस व 108 की गाड़ी निकलने में भी परेशानी हो रही है। बावड़ी में गिरे कुछ लोगों को जैसे-तैसे बाहर निकाला गया है। कलेक्टर और प्रशासन की टीम सूचना मिलते ही यहां पहुंच गए।
15 लोगों का हुआ रेस्क्यू
इंदौर के जिला कलेक्टर इलैयाराजा टी ने कहा पंद्रह लोगों को बचाया गया है और 4-5 लोगों को बचाना है। अगले 30 मिनट में अन्य लोगों को बचाया जाएगा। हमारा ध्यान सबसे पहले बचाव कार्यों पर है।
बावड़ी में लोगों को पहुंचाया जा रहा आक्सीजन
घटनास्थल की स्थिति काफी खराब है। हादसे का शिकार हुए लोगों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि बावड़ी में से महिला और बच्ची समेत 19 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है। अन्य लोगों के लिए आक्सीजन सप्लाई की गई है। हादसे के बाद से ही लोगों में काफी आक्रोश है। अब तक कई बच्चे और महिलाएं बावड़ी में ही फंसे हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में अबतक 8 लोगों की मौत भी हो गई है।
अधिकारियों से साथ संपर्क में सीएम
भोपाल में वरिष्ठ अफसरों ने सीएम शिवराज सिंह चौहान को इस घटना की जानकारी दी, जिसके बाद सीएम अधिकारियों के संपर्क में बने हुए हैं। सीएम ने वहां मौजूद अधिकारियों को बचाव कार्य में तेजी लाने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय, इंदौर जिला प्रशासन से निरंतर संपर्क में है। बताया जा रहा हैं कि लगभग 25 इसमें गिरे थे, जिसमें ज्यादातर महिलाएं थीं।
पीएम ने चिंता जताई
बावड़ी हादसे को लेकर पीएम मोदी ने भी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने ट्वीट के जरिए कहा, “इंदौर में हुए हादसे से बेहद आहत हूं। सीएम चौहान शिवराज सिंह से बात की और स्थिति की जानकारी ली। राज्य सरकार बचाव और राहत कार्य में तेजी से आगे बढ़ रही है। मेरी प्रार्थना उन सभी प्रभावितों और उनके परिवारों के साथ है।
अवैध रूप से बनाया गया था मंदिर
स्नेह नगर के एक निवासी का कहना है कि बावड़ी पर मंदिर का निर्माण अवैध रूप से किया गया था। इसके निर्माण में कुछ नेताओं का भी समर्थन था। मंदिर के ज्यादातर हवन इस बावड़ी के ऊपर ही हुआ करते थे। इसको लेकर पहले भी कई बार शिकायत की गई थी, लेकिन इसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही थी।
Previous Post

दातागंज नगर पालिका पंडित दीन दयाल उपाध्याय आदर्श योजना में चयनित

Next Post

श्रीराम जन्मोत्सव पर्व पर धूमधाम से शहर में निकली शोभायात्रा

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version