• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

नवयुग नगर पालिका योजना : यूपी के 58 जिलों के साथ बदायूं नगर पालिका को मिलेगा स्मार्ट सिटी का दर्जा

Naya Badaun by Naya Badaun
March 25, 2026
Mission Karmyogi: यूपी बना देश का अग्रणी राज्य, सीएम योगी ने दिए क्षमता संवर्धन को प्रमोशन से जोड़ने के निर्देश
ShareShareShare

लखनऊ, नया बदायूं संवाददाता। (ब्योरो कार्यालय)
उत्तर प्रदेश के निकायों को विकास के रास्ते पर लाने का योगी सरकार ने कार्य किया है। योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश के 58 जनपद मुख्यालय के निकायों को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए चयनित किया गया है। सरकार ने प्रथम श्रेणी की निकाय को वार्षिक बजट के रूप में 12 करोड़ और द्वितीय श्रेणी की निकाय को 8 करोड़ वार्षिक निर्धारित किया गया है। निकायों को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए नवयुग पालिका योजना में चयन किया है। जिसमें बदायूं नगर पालिका भी शामिल है। इसलिए बदायूं नगर पालिका के दिन भी बहुरने वाले हैं।

विधायक महेश चंद्र गुप्ता का एक और संकल्प पूरा
बदायूं शहर की सूरत बदलने का संकल्प लेकर राजनीति मैदान में उतरे भाजपा विधायक महेश चंद्र गुप्ता का सपना अब पूरा होता हुआ दिख रहा है। प्रदेश की योगी सरकार ने बदायूं शहर को भी स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए हरी झंडी दे दी है। नवयुग पालिका योजना के तहत प्रदेश के 58 जिलों के साथ बदायूं नगर पालिका को स्मार्ट सिटी के लिए चयनित किया गया है। पांच वर्ष के अंदर शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए पूरी कार्य योजना दी गई है उसी के अनुसार डीएम की अध्यक्षता में गठित परियोजना चयन समिति द्वारा उन सभी कार्यों को कराया जाएगा।


महेश गुप्ता का प्रयास रंगलाया, बदायूं शहर को स्मार्ट सिटी बनाया
शहर भाजपा विधायक महेश चंद गुप्ता ने भी जनता से वादा किया कि बदायूं शहर को स्मार्ट सिटी बनायेंगे। वह वायदा भी पूरा होता दिख रहा है। बदायूं शहर की तस्वीर बदलने के लिए वह हर संभव प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने पिछले दिनों नगर विकास मंत्री से मुलाकात करके बदायूं शहर को स्मार्ट सिटी का दर्जा देने के लिए मांग की थी। राज्य सरकार ने डेढ़ लाख से अधिक की आबादी वाले नगर पालिका बदायूं को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए अपनी मुहर लगा दी है और नवयुग पालिका योजना के तहत उसे शामिल किया है इस योजना के तहत क्या-क्या कार्य होंगे। इसकी पूरी कार्य योजना भी जारी की गई है।

कार्य योजना का यह है आधार
स्मार्ट सिटी बनाने की संख्या में बदायूं शहर के तहत सामाजिक आधारभूत संरचना के तहत उत्सव भवन, ऑडिटोरियम, प्रदर्शनी केंद्र, मोहल्ले और कॉलोनी के आसपास पार्कों का विकास, फुटपाथ का निर्माण, जंक्शन पर थीम आधारित ज्यामितीय डिजाइन प्रेस मेकिंग और सार्वजनिक स्थलों का सौंदर्य करण किया जाएगा । विकसित आधारभूत संरचना में केवल तारों की आवश्यकता अनुसार ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग निकाय को रिकॉर्ड रूम भवन आदि बनाए जाएंगे। सिटी बस स्टेशन में सुविधा भी बढ़ेगी, सभी स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। सेफ एवं समावेशी संरचना के तहत आम लोगों के लिए सार्वजनिक स्थलों पर पिंक टॉयलेट की व्यवस्था होगी । महत्वपूर्ण प्राचीन स्मारकों भावनाओं का संरक्षण तथा ऐतिहासिक धरोहर का संरक्षण और जल निकासी की व्यवस्था होगी। पर्यावरण के लिए थीम पार्क एनिमल वर्थ कंट्रोल सेंटर टीवी चार्जिंग स्टेशन स्मार्ट सोलर स्ट्रीट लाइट ,डार्क स्पॉट चिन्हित क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था होगी।

निकायों में यह भी होंगे कार्य
स्मार्ट सिटी के तहत आम नागरिकों के लिए नाली सहित सीधी सड़क मलिन बस्तियों में प्रकाश व्यवस्था, नाली निर्माण, चौराहे जंक्शन आदि का सौंदर्यकरण स्मार्ट पार्किंग व्यवस्था, खेल सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। साथ ही डिजिटल लाइब्रेरी, कचरा डंपिंग स्थल की भी व्यवस्था होगी। आम लोगों को पर्यावरण के लिए हरित विकास पार्क, शहरी बांध की पाठशाला की स्थापना और हरित क्षेत्र का विकास किया जाएगा। यहीं नहीं हरित पर्यावरण और पशु शब गृह बने जाएंगे। जल स्रोतों का जीणोद्धार और उनके संरक्षण की दिशा में भी कार्य होगा। सुरक्षा एवं समावेशी संरचना के तहत पर्यटन एवं सांस्कृतिक स्थल सेवाओं और सुविधाओं का विकास होगा। नागरिकों को ऑनलाइन सेवाएं भी मिलेंगी। आर्थिक विकास की दिशा में जिस सर्वे के माध्यम से संपत्ति कर में वृद्धि और कौशल विकास केंद्र कॉमन फैसिलिटी टेंशन सेंटर तथा शक्ति रसोई का कार्य होगा।

डीएम की कमेटी करेगी संचालन
स्मार्ट सिटी के लिए चयनित बदायूं शहर को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए सरकार की ओर से लागू की गई नवयुग पालिका योजना के कार्यों की देखभाल करने के लिए डीएम की अध्यक्षता में परियोजना चयन समिति का गठन किया जाएगा। इस कमेटी में डीएम के अलावा प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय, ईओ नामित लोक निर्माण विभाग के एक्सीईएन, जिले के वरिष्ठ कोषाधिकारी शामिल रहेंगें।

बदायूं विधायक की सुनिए::::
बदायूं विधानसभा सदर से विधायक महेश चंद्र गुप्ता का कहना है कि विधानसभा क्षेत्र की जनता के लिए कार्य कर रहा हूं अब बदायूं को स्मार्ट सिटी का दर्जा मिल जाने से उनका सपना भी पूरा हुआ है। स्मार्ट सिटी बन जाने के बाद पूरे शहर की तस्वीर ही बदल जाएगी। डबल इंजन की सरकार बिना किसी भेदभाव के विकास को रफ्तार दे रही है। सरकार का नारा भी है सबका साथ सबका विकास आज उन्हें बेहद खुशी है। स्मार्ट सिटी बन जाने से शहर के हर नागरिक को बेहतर से बेहतर सुविधाएं मुहैया होगी।

Previous Post

शेखूपुर विधानसभा : जनता की मांग, शेखूपुर से आबिद रजा संभालें चुनावी मैदान

Next Post

दस अप्रैल को होगा मतदाता सूची का प्रकाशन

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version