नया बदायूं

12 दिसंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत, सुलह-समझौते से होगा वादों का निस्तारण

 

बदायूं संवाददाता।

जनपद में 12 दिसंबर 2026 को सुबह 10 बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित लोक अदालत की अध्यक्षता जनपद न्यायाधीश करेंगे।

लोक अदालत को सफल बनाने और अधिक से अधिक वादों के निस्तारण के उद्देश्य से शुक्रवार को बैंक अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत राजवीर सिंह और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पूर्णकालिक सचिव आंचल राना धवन ने बैंक अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति जनसामान्य को जागरूक कर अधिक से अधिक प्री-लिटिगेशन मामलों को चिन्हित किया जाए। बैंक संबंधी विवादों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराने का प्रयास किया जाए, जिससे लोगों को त्वरित एवं सुलभ न्याय मिल सके।

Exit mobile version