नया बदायूं, संवाददाता।
बदायूं शहर में राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी की मासिक पंचायत सोमवार को मालवीय आवास पर संपन्न हुई ।जिसमें दिव्यांग जनों ने अपनी समस्याओं से जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह को बैठक में अवगत कराया। दिव्यांगजनों की मांगो को लेकर जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह द्वारा मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार पाल को सौंपा है। मांगपत्र में सभी मांगों का निस्तारण कराने की मांग की गई और जैसे जिन दिव्यांगजनों का बिजली बिल छूट गया है या अधिक बकाया धनराशि है। उस बिल को माफ करने की मांग की गई। जिले में गरीब बेसहारा दिव्यांगजनो के अंत्योदय राशन कार्ड बनवाया जाएं, सभी दिव्यांगजनों के विकलांग प्रमाण पत्र निशुल्क बनें। मौजूदा समय की महंगाई को देखते हुए दिव्यांगों की पेंशन सरकार द्वारा₹छह हजार रुपये प्रति महीना की जाए। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिव्यांगों को शीघ्र दिलाया जाए। दिव्यांगों को पांच लाख रुपये का लोन बिना ब्याज दिलाया जाए। प्रदेश में चल रहे दिव्यांग टूस्टों की जांच कर फर्जी ट्रस्टों द्वारा दिव्यांगों की नाम पर फर्जीवाड़ा किया जा रहा है, उनकी जांच कर शीघ्र कार्रवाई की जाए। इस मौके पर सत्यपाल, रमेश, पप्पू, सोमदेव, हरवीर,आशा देवी, श्याम पाल, नेपाल, राजपाल, जिंदल, नन्हे यादव, ललित,भीम सिंह, नंदराम मौजूद रहे।
