• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

लोक कल्याण मेले में पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने बांटे प्रमाण पत्र

Naya Badaun by Naya Badaun
June 18, 2026
लोक कल्याण मेले में पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने बांटे प्रमाण पत्र
ShareShareShare

नया बदायूं, संवाददाता।

नगर पालिका बदायूं द्वारा आयोजित लोक कल्याण मेले का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए तथा रेहड़ी-पटरी दुकानदारों को सरकारी योजनाओं से जुड़कर अपने जीवन स्तर को बेहतर बनाने का आह्वान किया।

गुरुवार को कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है। विशेष रूप से रेड़ी-पटरी लगाने वाले छोटे दुकानदारों और पथ विक्रेताओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना शुरू की गई है। इस योजना के माध्यम से लाखों लोगों को बिना किसी गारंटी के ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे वे अपने व्यवसाय का विस्तार कर सकें और आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने बताया कि जो पथ विक्रेता स्वनिधि योजना के तहत ऋण प्राप्त करना चाहते हैं, वे सीधे मेला स्थल पर पहुंचकर आवेदन कर सकते हैं। नगर पालिका की ओर से आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाया गया है ताकि पात्र लाभार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि जिन लाभार्थियों ने अपने दूसरे ऋण का सफलतापूर्वक भुगतान कर दिया है अथवा जिनका तीसरा ऋण संचालित है, वे डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्रेडिट कार्ड के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि आज के डिजिटल युग में छोटे व्यापारियों के लिए ऑनलाइन और डिजिटल भुगतान व्यवस्था को अपनाना समय की आवश्यकता बन गया है। इससे न केवल उनके व्यवसाय में पारदर्शिता आएगी बल्कि ग्राहकों की संख्या भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि सरकार छोटे व्यापारियों को मजबूत करने के लिए लगातार नई योजनाएं लागू कर रही है और सभी पात्र लोगों को इन योजनाओं का लाभ अवश्य उठाना चाहिए। अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने कहा कि लोक कल्याण मेला केवल प्रमाण पत्र वितरण का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह जनजागरूकता और प्रशिक्षण का भी महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने बताया कि मेले में आने वाले दुकानदारों, रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों और पथ विक्रेताओं को डिजिटल भुगतान प्रणाली का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके अंतर्गत यूपीआई, क्यूआर कोड, मोबाइल बैंकिंग और अन्य डिजिटल माध्यमों के उपयोग की जानकारी दी जा रही है। सभासद मोहित सक्सेना, आशीष कश्यप, मनोज कश्यप, नवेद, हिमांशु कठेरिया, पंकज शर्मा, केएल गुप्ता, रचना सपरा, दीपक सक्सेना, कार्यालय अधीक्षक सूर्य प्रकाश सक्सेना, नवैद इकबाल गनी, सचिन सक्सेना, मनोज सक्सेन, राकेश सोनकर, अपूर्व अग्रवाल प्रवेश कुमार, दिव्यांश शर्मा आजाद हुसैन मौजूद रहे।

Previous Post

बदायूं जिला अस्पताल में इंसानियत शर्मसार, महिला के शव से कुंडल चोरी, कर्मचारी हटाया

Next Post

न्यायालय में विचाराधीन भवन का मामला, नगर पालिका बाबू ने गिराने का दे दिया नोटिस, निलंबित

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version