नया बदायूं, संवाददाता।
नगर पालिका बदायूं कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सेवानिवृत्त सफाई कर्मचारी कुसुम पत्नी राम चन्द्र को भावभीनी विदाई दी गई। पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने उन्हें शॉल, माला एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। साथ ही सेवानिवृत्ति लाभ के रूप में 7 लाख 83 हजार 995 रुपये का चेक प्रदान किया।
पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण से ही शहर की स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनी रहती है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के मान-सम्मान और उनके हितों की रक्षा के लिए पालिका हमेशा तत्पर रहेगी।
उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारी कुसुम के सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि पालिका में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने उनके स्वस्थ, सुखमय और खुशहाल भविष्य की कामना की तथा कहा कि आवश्यकता पड़ने पर पालिका की ओर से हरसंभव सहयोग किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारी को पालिका अधिकारियों, सभासदों एवं कर्मचारियों ने भी शुभकामनाएं दीं। समारोह में सभासद रवि, अधीक्षक सूर्य प्रकाश सक्सेना, मुख्य खाद्य निरीक्षक मोहम्मद तयव्व, खाद्य निरीक्षक केशव गंगवार, नवैद इकबाल गनी, रजनेश चन्द्र, शरीफ अहमद, लवी, राजेन्द्र सिंह, विनोद सोनकर, महेश बाबू, गजेन्द्र, सफाई कर्मचारी नेता रमेश डी लाल, संदीप, अरुण, मुनीष, नवीन, सुभरतन, सुभाष, रोहित, अवनीश, राम सरन सहित बड़ी संख्या में पालिका कर्मचारी मौजूद रहे।
