अयोध्या, संवाददाता।
समाजवादी पार्टी के मुख्य सचेतक एवं सांसद धर्मेंद्र यादव गुरुवार को पडरंगा मंडी स्थित विपिन यादव के आवास पहुंचे। उन्होंने अपने निजी सचिव विपिन यादव के पिता दानबहादुर यादव के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।
सांसद धर्मेंद्र यादव ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष जय सिंह यादव, पूर्व सांसद नंद किशोर यादव, पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी उर्फ रुश्दी मियां, मोहम्मद अली, विनोद लोधी, डॉ. पुष्कर यादव, जिला पंचायत सदस्य बलराम यादव, अनूप सिंह, आनंद कुमार रावत, राजेश यादव, इरफान अहमद, फूलचंद, सरवन यादव और हरिश्चंद्र यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।
