नया बदायूं, संवाददाता।
पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने बुधवार को हज़रत शाह विलायत गेट के पास कैंप लगाकर जुलूस-ए-मुहम्मदी में शामिल लोगों का इस्तकबाल किया। कार्यक्रम में बदायूं सांसद आदित्य यादव अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

आबिद रज़ा और सांसद आदित्य यादव ने जुलूस में शामिल जिला काज़ी हज़रत अतीफ मियां साहब तथा हज़रत अज़्ज़ाम मियां साहब समेत धर्मगुरुओं का फूलों की माला पहनाकर और गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। जुलूस में आगे चल रहे परचम को आदित्य यादव और आबिद रज़ा ने थामकर लहराया।
हर वर्ष की तरह इस बार भी कैंप में जुलूस में शामिल लोगों के लिए शरबत की व्यवस्था की गई। बताया गया कि आबिद रज़ा करीब 20 वर्षों से हज़रत शाह विलायत गेट पर कैंप लगाकर जुलूस-ए-मुहम्मदी का इस्तकबाल करते आ रहे हैं। जुलूस मार्ग पर कालीन भी बिछाई गई।
आबिद रज़ा समर्थकों की ओर से जुलूस मार्ग पर बड़ी संख्या में होर्डिंग और बैनर लगाए गए, जिससे पूरा मार्ग होर्डिंग-बैनरों से पटा नजर आया। यह भी लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा।
कैंप में सभासद अनवर खां, छोटा, अबरार, नवेद, मुशाहिद, जवाहर सिंह यादव पूर्व डीजीसी, ओमवीर सिंह यादव, साजिद, हारून, माजिद, फरहत अली, शशांक यादव, सफीर अहमद, अतुल पटेल, हर्षित यादव, त्यागी सिंह राजपूत, परवेज, रिजवान बब्लू, अफसर खां, कौसर खां, असरार, फहीम, मिंटू समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Discussion about this post