नया बदायूं

ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में मोहम्मद आसिम फय्याज ने जीता गोल्ड मेडल

बदायूँ संवाददाता।

बरेली स्थित महात्मा ज्योतिबाफुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल के छात्र मोहम्मद आसिम फय्याज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-40 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

मोहम्मद आसिम फय्याज की इस उपलब्धि से उनके परिवार, विद्यालय और जिले में खुशी का माहौल है। उनकी इस सफलता को कड़ी मेहनत, अनुशासन, निरंतर अभ्यास और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम माना जा रहा है।

मोहम्मद आसिम फय्याज, अधिवक्ता मोहम्मद शीराज़ आलम के पुत्र हैं। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने अपने परिवार और विद्यालय का नाम रोशन किया है।

आसिम की इस उपलब्धि पर परिवारजनों, शिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उनकी यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है और यह संदेश देती है कि लगन, मेहनत और आत्मविश्वास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

Exit mobile version