• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

निकाय चुनाव में इतिहास रच 2024 में फिर बनाएंगे मोदी सरकार

Naya Badaun by Naya Badaun
May 5, 2023
निकाय चुनाव में इतिहास रच 2024 में फिर बनाएंगे मोदी सरकार
ShareShareShare

बदायूं। जिले में निकाय चुनाव में ताकत भरने को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ता सम्मलेन आयोजित किया गया। शहर के कृष्णा लॉन में नगर पालिका बदायूं का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने भाग लिया, साथ में क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर जिला प्रभारी राकेश मिश्रा, सांसद डा. संघमित्रा मौर्य, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, एमएलसी वागीश पाठक, पूर्व मंत्री छत्रपाल गंगवार, पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, नगर पालिका प्रत्याशी दीपमाला गोयल, शैलेन्द्र मोहन शर्मा, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

निकाय चुनाव की प्रचंड जीत में एक-एक कार्यकर्ता करे भागीदारी

बदायूं कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा उत्तर प्रदेश की जनता का विश्वास और आशीर्वाद भाजपा के साथ है। उन्होंने कहा भाजपा देश की संस्कृति के विचारों से जुड़ी हुई पार्टी है, जिसके लिए कार्यकर्ता कार्य करता है। निकाय चुनाव में अंतिम चुनाव बूथ पर ही लड़ा जाता है। मतदान के दिन कार्यकर्ता मुस्तैदी से काम करेंगे, तभी सफलता प्राप्त होगी। नगर निकाय चुनावों में भाजपा की जीत के लिए सभा कार्यकर्ता लोगों के घर तक जाएं। उनको सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दें। वोट के दिन बूथ स्तर पर अधिक मेहनत की जरूरत होती है। इसकी तैयारी अभी से कर लें, आखिरी चुनाव बूथ पर ही होता है। उन्होंने जनपद की सात पालिका परिषद और 14 नगर पंचायतों में भाजपा की जीत सुनिश्चित करके प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने की अपील की।
 
भाजपा सरकार में प्रदेश का बुनियादी ढांचा बदल रहा 
कार्यकर्ता सम्मेलन में क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य ने कहा संगठनात्मक ढांचा बूथ स्तर तक मजबूत हुआ है और अपने मजबूत संगठनात्मक ढांचे के बल पर और मोदी योगी के नेतृत्व में नगर निकाय के चुनाव में भाजपा प्रचंड जीत के साथ इतिहास रचने जा रही है। भाजपा सरकार में किसान, युवाओं और महिलाओं सभी के विकास पर लगातार प्रयास कर रही है। प्रदेश का बुनियादी ढांचा बदल रहा है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवहन पर लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश देश में सर्वोत्तम प्रदेश बनने की ओर अग्रसर है।
डोर टू डोर जनसंपर्क बढ़ायें
कार्यकर्ता सम्मेलन में जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता संगठन की योजनानुसार निकाय चुनाव में मोदी व योगी के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा जनहित में किये गए कार्यों का रिपोर्ट कार्ड लेकर डोर-टू-डोर संघन जनसम्पर्क अभियान चलाए और जनता से निकाय चुनाव में भाजपा को जिताने की अपील करें।
Previous Post

बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा स्नान को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Next Post

नई लिस्ट 2023 : प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की नई लिस्ट जारी, ऐसे करें अपना नाम चेक

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version