नया बदायूं, संवाददाता।
शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने आज करीब 40 लाख रुपये की लागत से निर्मित सीसी सड़कों का उद्घाटन कर उन्हें जनता को समर्पित किया। यह विकास कार्य सालारपुर ब्लॉक के ग्राम गुरुपुरी विनायक तथा जगत ब्लॉक के ग्राम जगुआसई में संपन्न हुआ।
ग्राम गुरुपुरी विनायक में पंचायत घर से जयराम कश्यप के घर होते हुए प्रदीप के घर तक लगभग 200 मीटर लंबी सीसी सड़क का निर्माण कराया गया। वहीं ग्राम जगुआसई में दिनेश के घर से सुग्रीव के घर तक करीब 150 मीटर लंबी सीसी सड़क बनाई गई है। इन सड़कों के बनने से ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर विधायक महेश गुप्ता ने कहा कि पहले बारिश के समय इन मार्गों पर कीचड़ भर जाता था, जिससे लोगों को भारी परेशानी होती थी। जनता की मांग को प्राथमिकता देते हुए इन सड़कों का निर्माण कराया गया है, जिससे अब ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी।
योगी-मोदी सरकार में बेहतर विकास कार्य
विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गांवों का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। डबल इंजन सरकार के प्रयासों से सड़क, आवास, पेयजल और स्वच्छता जैसी सुविधाएं लगातार बढ़ रही हैं।
यह रहे मौजूद
कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष रामचरण पाल, पूर्व प्रधान रामसरन पटेल, प्रधान शिशुपाल आर्यद्र पटेल, ठाकुर नरेश सिंह, प्रदीप पटेल, अनूप पटेल, सत्यवीर पाल, पुष्पेंद्र यादव, किशनवीर यादव, प्यारेलाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Discussion about this post