नया बदायूं

विधायक आशुतोष मौर्य ने शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी हरि सिंह ढिल्लों के पक्ष में मांगे वोट

बिसौली, संवाददाता।

बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर विधायक आशुतोष मौर्य ‘राजू भैया’ ने बिसौली क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में जनसंपर्क कर शिक्षक प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लों के पक्ष में मतदान की अपील की। कॉलेजों में पहुंचने पर शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने विधायक का फूल-मालाओं से स्वागत किया।

 

विधायक ने शिक्षकों से संवाद करते हुए डॉ. हरि सिंह ढिल्लों को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया। उन्होंने शिक्षकों के सम्मान और क्षेत्र के विकास के लिए उनके पक्ष में समर्थन जुटाया।

जनसंपर्क अभियान के तहत विधायक ने शोभाराम शाक्य हायर सेकेंडरी इंटर कॉलेज, रेहड़िया, सय्यद गालिब तालिब अली इंटर कॉलेज, सैदपुर, नूरी राजा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सैदपुर, चंद्रभान इंटर कॉलेज, किशनपुर, गौरी शंकर इंटर कॉलेज, बगरैन, ओपी सिंह चिल्ड्रन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बगरैन तथा गौरी शंकर कमला देवी बलवीर सिंह कन्या इंटर कॉलेज में शिक्षकों से संपर्क किया।

इस दौरान प्रभाकर शर्मा ‘लिट्टे’, जिला मंत्री नीटू पाल, बिसौली ग्रामीण मंडल प्रभारी अनुज सक्सेना, मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, बगरैन मंडल अध्यक्ष रितेश चौहान, युवा जिला उपाध्यक्ष शिवम शंखधार, जिला कार्यकारिणी सदस्य निगमेश्वर मिश्रा, ग्रामीण बिसौली मंडल महामंत्री सुमित सिंह, करनपुर अनुसूचित
मंडल अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान राधेश्याम सागर, जितेंद्र गुप्ता, महेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने डॉ. हरि सिंह ढिल्लों की जीत के लिए शिक्षकों से समर्थन मांगा।

Exit mobile version