बिसौली, संवाददाता।
विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बरीपुरा निवासी राहुल सिंह के पुत्र पार्थ सिंह के जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ‘राजू भैया’ ने पहुंचकर बालक पार्थ सिंह को स्नेहिल आशीर्वाद दिया। उन्होंने उसके दीर्घायु, स्वस्थ जीवन और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जन्मोत्सव कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों और संभ्रांत नागरिकों ने पहुंचकर बालक को शुभकामनाएं दीं। विधायक के पहुंचने पर राहुल सिंह के परिजनों और बरीपुरा के ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर वजीरगंज ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शिवम सिंह, मंडल अध्यक्ष रितेश चौहान, मंडल अध्यक्ष राघव शर्मा, मंडल महामंत्री राजीव सिंह और मंडल उपाध्यक्ष आशीष सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और स्थानीय कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। सभी ने पार्थ सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए परिवार को जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दीं।
