बिसौली, संवाददाता।
विधानसभा क्षेत्र 112 बिसौली में रामनरेश गौतम ने डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान जारी रखते हुए करीब एक दर्जन गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मिशन आवाज 2027 का बिगुल फूंका और जनता से आशीर्वाद मांगते हुए क्षेत्र के विकास तथा जनसेवा का संकल्प दोहराया।
रामनरेश गौतम ने ग्रामीणों से संवाद कर केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा भाजपा की नीतियों के प्रति लोगों को जागरूक करने की बात कही। उन्होंने विकसित बिसौली विधानसभा बनाने के लक्ष्य के साथ सेवा संकल्प अभियान जारी रखने का संकल्प लिया।
जनसंपर्क के दौरान समर्थकों और शुभचिंतकों ने उनके प्रति समर्थन जताते हुए कहा कि क्षेत्र को ऐसे जनसेवक की जरूरत है, जो जनता के बीच रहकर लोगों की समस्याओं को सुने और सुख-दुख में साथ खड़ा रहे। इस दौरान ‘सर्व समाज ने ठाना है, 112 बिसौली से रामनरेश गौतम को विधायक बनाना है’ का नारा भी चर्चा में रहा।
रामनरेश गौतम ने समदनगर, समसपुर, करनपुर, पिवारी, बेहटा पाठक, रामसहसपुर, सखामई, सिसरका, फैजगंज बेहटा, पिनारा और मलखानपुर सहित विभिन्न गांवों में जनसंपर्क किया। इसके अलावा बिसौली नगर में कई प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात कर राजनीतिक चर्चा की। उन्होंने भाजपा जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष सविता शर्मा के आवास पर पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं भी दीं।
इस दौरान अजय पाल सिंह गौतम, प्रेमपाल सिंह गौतम, विकास गौतम, अभय प्रति गौतम, सरदार करतार सिंह, अतुल पाठक, आशु सिंह, भारत सिंह जाटव, दीपक जाटव, सत्यनारायण, दीनदयाल वाल्मीकि, ठाकुर जयभान सिंह, राम प्रकाश गुप्ता, सनी सखी, अनिल मौर्य, पटोला सागर, प्रीति सागर, जयपाल सिंह, ठाकुर जितेंद्र सिंह, धनसुख पाल, चरण सिंह पाल, राधेश्याम पाल और ठाकुर अवनीश सिंह, जयराज मिश्रा सहित सैकड़ों समर्थक एवं शुभचिंतक मौजूद रहे।
