बदायूं, संवाददाता।
बिसौली विधानसभा क्षेत्र-112 में भावी प्रत्याशी रामनरेश गौतम ने एक दर्जन से अधिक गांवों में जनसंपर्क कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और मिशन 2027 के लिए समर्थन मांगा। उन्होंने भाजपा के संभावित प्रत्याशी के तौर पर जनता का आशीर्वाद लेते हुए बिसौली को प्रदेश ही नहीं, देश की नंबर एक विकसित विधानसभा बनाने का वादा किया।
जनसंपर्क के दौरान गोटिया, तालीम नगर, बीरमपुर, जुलहपुरा, फतेह नगला, रहरिया, निजामपुर, मई, बसई और हरनाथपुर सहित कई गांवों का दौरा किया। इस दौरान बिसौली के पदाधिकारियों के साथ चाय पर चर्चा कर आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में दोबारा भाजपा सरकार बनाने का संकल्प दोहराया।
रामनरेश गौतम ने कहा कि जनता का साथ मिला तो बिसौली विधानसभा के विकास को नई दिशा दी जाएगी। जनसंपर्क के दौरान जाटव समाज सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने उन्हें समर्थन और आशीर्वाद देने की बात कही।
इस अवसर पर विकास गौतम, अभय गौतम, अजय पाल सिंह गौतम, प्रेमपाल सिंह, नन्हे यादव, विजेंद्र सिंह, बिटोला देवी, संत महिपाल सिंह, ठाकुर श्याम पाल सिंह, प्रधान श्याम पाल सिंह, दुर्ग पाल, चंद्रभान सिंह, बृजेश पाल, धर्मेंद्र सिंह, चरण सिंह पाल, रामवीर सिंह, अमित पाल, गुड़िया पाल, नन्हे सिंह, देवेंद्र सिंह फौजी, राजपाल सिंह, अशोक, ठाकुर अभिषेक, विमलेश, इमरान शेख, जसवीर यादव, दुर्गेश सागर, तनवीर, ध्यान पाल, संगीता पाल, धनसुख, रामबाबू गुप्ता और रामहित कठेरिया सहित तमाम समर्थक मौजूद रहे।
