• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

भाजपा की जिला बैठक में मिशन 2027 का मंत्र, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आह्वान

Naya Badaun by Naya Badaun
November 5, 2026
भाजपा की जिला बैठक में मिशन 2027 का मंत्र, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आह्वान
ShareShareShare

 

बदायूं संवाददाता।

भाजपा कार्यालय पर गुरुवार को आयोजित जिला बैठक में ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठक अभय कुमार गिरी ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में पूरी सक्रियता से जुटने का आह्वान किया।

अभय कुमार गिरी ने कहा कि 2027 का चुनावी बिगुल बज चुका है और तैयारी के लिए अब समय सीमित है। प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी तय कर आज से ही पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ संगठन के कार्यों में जुट जाए। उन्होंने कहा कि चुनाव किसी एक व्यक्ति के प्रयास से नहीं, बल्कि टीम वर्क, सामूहिक परिश्रम और बेहतर समन्वय से जीता जाता है।

उन्होंने बदायूं की सभी छह विधानसभा सीटों पर भाजपा का कमल खिलाने के लक्ष्य के साथ बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं तथा जनता से निरंतर संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं अपेक्षाओं को समझें।

उन्होंने कहा कि भाजपा की असली ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता है। संगठन की मजबूती बैठकों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रियता उसके क्षेत्र और बूथ पर दिखाई देनी चाहिए। मंडल से लेकर बूथ स्तर तक आपसी समन्वय मजबूत करते हुए पार्टी के निर्धारित कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संपन्न कराया जाए। वरिष्ठ पदाधिकारियों के अनुभव और युवा कार्यकर्ताओं की ऊर्जा से संगठन को नई गति प्रदान करनी होगी।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री शैलेन्द्र मोहन शर्मा ने किया।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, क्षेत्रीय महामंत्री राजेश्वर सिंह पटेल, क्षेत्रीय मंत्री महेश राठौर एवं डीएस लोधी सहित जिला पदाधिकारी, ब्लॉक प्रमुख, चेयरमैन, विस्तारक, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी मौजूद रहे।

Previous Post

त्योहारों को लेकर डीएम और एसएसपी ने सहसवान में की पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version