नया बदायूं

योग कक्षा में मेधावियों को किया सम्मानित

नया बदायूं, संवाददाता।
बदायूं शहर के डायट आडियोटोरियम में योग कक्षा में हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले शौर्य गुप्ता, अनुष्का बघेल, कशिश पटेल, शगुन, हर्षित यादव, अनिरुद्ध सिंह, ध्रुव चौहान, लावण्या सिंह, अनुष्का सिंह, अपूर्व जौहरी, श्रेया, प्रियांशी महेश्वरी को सम्मानित किया गया।

मौके पर जो बच्चे उपस्थित नहीं थे, उनके माता-पिता को भी सम्मानित किया गया। बच्चों में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार का भी बहुत महत्व है। इस अवसर पर शुभ्रा महेश्वरी ने बताया कि बच्चे अपने मां-बाप को कहा दिनभर की गतिविधियों के बारे में माता-पिता को बताएं। योग गुरु गिरधारी सिंह राठौर ने भी स्वास्थ्य शिक्षा और संस्कार पर जोर दिया। प्रत्येक बच्चे ने अपने अनुभव को साझा किया। इस अवसर पर डीडीओ अखिलेश चौबे, राजेंद्र सिंह, सतीश चंद्र सिंह, सूरजभान, संजीव चौहान, विनोद भारतीय, पंकज पाठक, विनीत पटेल, चंद्र प्रकाश, दिनेश कुमार शर्मा, त्रिवेंद्र सिंह, जावेद चौधरी, प्रदीप राठौर, महेंद्र पाल सिंह, शिखा, संध्या, सुनीता, कमला, लक्ष्मी, दीक्षा, लवली चौहान, शांति देवी आदि लोग उपस्थित रहे। आवेश पाल सिंह ने भी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Exit mobile version