नया बदायूं

शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर सत्यदेव विद्यापीठ में बैठक, विधायक ने किया संवाद

उसावां (बदायूं), संवाददाता।

आगामी एमएलसी शिक्षक चुनाव को लेकर मंगलवार को सत्यदेव विद्यापीठ इंटर कॉलेज, उसावां में बैठक आयोजित की गई। बैठक में दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ ने शामिल होकर शिक्षक बंधुओं एवं पार्टी पदाधिकारियों से चुनाव की तैयारियों और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विचार-विमर्श किया।

विधायक ने शिक्षक समुदाय से संवाद करते हुए आगामी चुनाव में संगठन को मजबूत करने तथा चुनावी तैयारियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर चर्चा की। बैठक में क्षेत्रीय स्तर पर पार्टी की रणनीति और कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर भी विचार साझा किए गए।

कार्यक्रम में एमडी सत्यदेव यादव, अशोक राठौर, प्रधानाचार्य दाताराम गुप्ता, संतोष कुमार सिंह, क्षेत्रीय मंत्री महेश राठौर सहित अनेक शिक्षक, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के दौरान आगामी चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में सक्रियता और समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया गया।

Exit mobile version