नया बदायूं, संवाददाता।
जिला अस्पताल में संचालित महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से वन स्टाफ सेंटर का सीडीओ निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सीडीओ ने कहा कि यहां पर रहने वाली पीढ़ा है परिस्थिति में होती है कि उनकी मानसिक स्थिति से परेशान होने लगती है। ऐसी स्थिति में यहां रहने वाली पीड़िताओं के लिए मनोरंजन के संसाधन उपलब्ध कराए जाएं।
25 मई को जिला अस्पताल में संचालित वन स्टाफ सेंटर का सीडीओ गामिनी सिंगला ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टाफ का रजिस्टर चेक किया है इसके अलावा वहां ठहरी हुई पीड़िता का रजिस्टर चेक किया। इस दौरान यहां पीड़िता को खानपान से लेकर रहन-सहन तक की जानकारी ली। सीडीओ ने सेंटर मैनेजर प्रतिक्षा मिश्र पीड़िताओं को यहां मनोरंजन के संसाधन उपलब्ध कराए जाएं, जिससे वह जिस टेंशन में आती हैं उससे और ज्यादा परेशान ना हो सके मनोरंजन के माध्यम से मन को ठीक रख सके। निरीक्षण के दौरान केंद्र पर स्टाफ पूरा मिला और व्यवस्थाएं ठीक-ठाक मिली। बेहतर व्यवस्था को लेकर सीडीओ ने कार्यों की सराहना भी की। इस मौके पर सेंटर मैनेजर प्रतिक्षा मिश्र सहित स्टाफ मौजूद रहा।
