नया बदायूं

रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर मातृशक्ति एवं दुर्गावाहिनी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

बदायूं संवाददाता।

वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती के अवसर पर गुरुवार को विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति एवं दुर्गावाहिनी के तत्वावधान में डीएम रोड स्थित वीरांगना चौक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई का अदम्य साहस, शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति सदैव देश की मातृशक्ति के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ अदम्य साहस का परिचय देते हुए देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनका जीवन हमें साहस, स्वाभिमान और राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है।

इस अवसर पर मातृशक्ति एवं दुर्गावाहिनी की कार्यकर्ताओं ने रानी लक्ष्मीबाई के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा राष्ट्रहित में सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में विभाग संयोजिका किरन देवी, विभाग सह संयोजिका महेशा सिंह, जिला धर्माचार्य संपर्क प्रमुख दीपक गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version