नया बदायूं

बदायूं में प्रबंधक-शिक्षक सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, डॉ. हरी सिंह ढिल्लो को मिला व्यापक समर्थन

नया बदायूं, संवाददाता।

जनपद के डायट सभागार में आयोजित भव्य प्रबंधक-शिक्षक सम्मेलन में भारी जनसैलाब उमड़ा, जहां शिक्षक विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरी सिंह ढिल्लो को व्यापक समर्थन मिला। सम्मेलन में जिले भर के विद्यालयों से बड़ी संख्या में प्रबंधकों और शिक्षकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं जनपद प्रभारी मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधान परिषद सदस्य वागीश पाठक ने की। सम्मेलन में विभिन्न विद्यालयों से आए प्रबंधकों एवं शिक्षकों ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी एवं वर्तमान शिक्षक विधायक डॉ. हरी सिंह ढिल्लो के समर्थन में एकजुटता दिखाई और उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर सीबीएसई स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिप्रसाद पटेल तथा वित्तविहीन स्कूल प्रबंधक एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा ने अपने-अपने संगठनों की ओर से डॉ. हरी सिंह ढिल्लो के समर्थन की घोषणा की।
अपने संबोधन में डॉ. हरी सिंह ढिल्लो ने कहा कि भाजपा सरकार शिक्षकों के सम्मान, सुरक्षा एवं कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने अपने कार्यकाल में शिक्षकों, प्रबंधकों और विद्यालयों की समस्याओं को सदन के अंदर और बाहर उठाने तथा उनके समाधान के लिए किए गए प्रयासों का उल्लेख किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी शिक्षकों के हितों की आवाज मजबूती से उठाते रहेंगे।
मुख्य अतिथि डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने कहा कि भाजपा सरकार शिक्षा और शिक्षकों के हितों के प्रति पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी शिक्षकों एवं प्रबंधकों से शिक्षक हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने वाले प्रत्याशी डॉ. हरी सिंह ढिल्लो को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दुर्विजय शाक्य, विधान परिषद सदस्य कुंवर महाराज सिंह, विधान परिषद सदस्य डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, विधायक महेश गुप्ता, विधायक राजीव कुमार सिंह, विधायक हरीश शाक्य तथा पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने भी अपने विचार व्यक्त किए और समर्थन की अपील की।
इसके अलावा शिक्षक चुनाव के सह संयोजक प्रदीप चौधरी, विधानसभा संयोजकगण, ब्लॉक प्रमुखगण, जनप्रतिनिधिगण, प्रबंधकगण, प्रधानाचार्यगण एवं बड़ी संख्या में शिक्षकगण कार्यक्रम में उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने आगामी शिक्षक एमएलसी चुनाव में अधिक से अधिक मतदान कर डॉ. हरी सिंह ढिल्लो को पुनः विजयी बनाने की अपील की।

Exit mobile version