नया बदायूं

समाजवादी अधिवक्ता सभा के प्रदेश सचिव बने मंगद सिंह यादव

नया बदायूं, संवाददाता।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर, पार्टी के नेता एवं सांसद धर्मेंद्र यादव की अनुमति तथा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की सहमति से समाजवादी अधिवक्ता सभा के प्रदेश अध्यक्ष सिकंदर यादव ने दातागंज क्षेत्र के रमपुरा खुर्द निवासी अधिवक्ता मंगद सिंह यादव को समाजवादी अधिवक्ता सभा का प्रदेश सचिव नामित किया है।
मंगद सिंह यादव के प्रदेश सचिव बनाए जाने की जानकारी मिलते ही समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और जिले के अधिवक्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं और अधिवक्ताओं ने उनके मनोनयन का स्वागत करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि मंगद सिंह यादव संगठन को मजबूत करने के साथ ही अधिवक्ताओं की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने और उनके हितों की आवाज प्रदेश स्तर पर मजबूती से रखने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उनके मनोनयन को दातागंज क्षेत्र में समाजवादी अधिवक्ता सभा के संगठनात्मक विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Exit mobile version