नया बदायूं, संवाददाता।
जनपद में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने बुधवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। जारी ट्रांसफर सूची में 19 उपनिरीक्षकों एवं पुलिस कर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। सभी को तत्काल प्रभाव से नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा को प्रभारी मॉनिटरिंग सेल से प्रभारी यातायात बनाया गया है, जबकि निरीक्षक मनोज कुमार को पुलिस लाइन से प्रभारी मॉनिटरिंग सेल भेजा गया है।
अन्य तबादलों में जितेंद्र सिंह को पुलिस लाइन से डीसीआरबी, अखिल तोमर को बगरैन चौकी से थाना उसावां, संदीप गुप्ता को पुलिस लाइन से बगरैन चौकी, सत्यपाल को पुलिस लाइन से धीमरपुरा चौकी, श्रीपाल को पुलिस लाइन से हजरतपुर तथा अजय शर्मा को पुलिस लाइन से थाना बिसौली भेजा गया है।
इसी क्रम में मनोज कुमार को पुलिस लाइन से थाना फैजगंज बेहटा, देवेंद्र सिंह को थाना बिनावर, राजदीप को थाना कादरचौक, हरिओम को कोतवाली से वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली तथा हरीमोहन को वरिष्ठ उपनिरीक्षक जरीफनगर नियुक्त किया गया है।
जितेंद्र कुमार को थाना इस्लामनगर, शिवम सक्सेना को साइबर क्राइम थाना, कमलेश सिंह को थाना उसैत तथा एक अन्य मनोज कुमार को थाना उसावां भेजा गया है।
इसके अलावा मुख्य आरक्षी वीरसेन को सीओ बिसौली कार्यालय से सीओ दातागंज कार्यालय स्थानांतरित किया गया है। वहीं उपनिरीक्षक विष्णुदत्त का पूर्व में सहसवान से दातागंज किया गया स्थानांतरण निरस्त कर दिया गया है।
एसएसपी कार्यालय से जारी आदेश में सभी स्थानांतरित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
