नया बदायूं

एमएलसी चुनाव के बाद यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के तबादले*

बदायूं संवाददाता।

उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 15 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए। कई अधिकारियों को अतिरिक्त विभागों की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

तबादला सूची के अनुसार IAS शशि प्रकाश गोयल को मुख्य सचिव के साथ नागरिक उड्डयन विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं IAS अनुराग श्रीवास्तव को कृषि उत्पादन आयुक्त बनाया गया है और उन्हें कई विभागों का अतिरिक्त प्रभार भी मिला है।

IAS आलोक कुमार को अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है, साथ ही उन्हें प्रमुख सचिव वित्त के साथ संस्थागत वित्त का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। IAS एम. देवराज को डॉ. राम मनोहर लोहिया प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी का अध्यक्ष बनाया गया है।

IAS एम.के.एस. सुंदरम को प्रमुख सचिव, समन्वय, IAS अजय चौहान को यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार, IAS योगेश कुमार को पीसीडीएफ का प्रबंध निदेशक और IAS अमित कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।

लाडो डिटर्जेंट

इसके अलावा IAS कृष्ण कुमार को झांसी मंडल का मंडलायुक्त, IAS चंद्र शेखर को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का अतिरिक्त प्रभार, IAS भूपेंद्र एस. चौधरी को उत्तर प्रदेश मानवाधिकार आयोग का सचिव, IAS देवेंद्र सिंह कुशवाहा को विशेष सचिव, प्रशासनिक सुधार और IAS प्रवीण मिश्रा को अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम और जनजाति विकास का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। IAS पंधारी यादव को बाह्य सहायतित परियोजना के प्रभार से अवमुक्त किया गया है।

Exit mobile version