नया बदायूं

यूपी के बदायूं में बड़ा हादसा : तेज रफ्तार एंबुलेंस ने ऑटो को मारी टक्कर, दो की मौत, दो महिलाएं घायल

नया बदायूं, संवाददाता।

सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में बदायूं-मुरादाबाद हाईवे पर दहमी गांव के पास मंगलवार सुबह तेज रफ्तार एंबुलेंस और ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।


सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि ऑटो सवार वजीरगंज से बदायूं की ओर आ रहे थे। दहेमी गांव के पास एंबुलेंस और ऑटो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में यूनुस पुत्र रहीस अहमद निवासी वार्ड नंबर-3, बहेड़ी, थाना बहेड़ी, जिला बरेली और ऑटो सवार एक अज्ञात युवक की मौत हो गई।
वहीं हादसे में अफसाना पत्नी अनीश निवासी बहेड़ी, थाना बहेड़ी, जिला बरेली तथा सबीना पत्नी रईस अहमद निवासी बहेड़ी, जिला बरेली गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया।
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। एक मृतक के परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद एंबुलेंस चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस चालक की तलाश और हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Exit mobile version