• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

वाराणसी होटल में भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने की आत्महत्या, जांच शुरू

Naya Badaun by Naya Badaun
March 26, 2023
वाराणसी होटल में भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने की आत्महत्या, जांच शुरू
ShareShareShare
लखनऊ, संवाददाता। वाराणसी के सारनाथ के बुद्धा सिटी कालोनी स्थित होटल सुमेंद्रा के कमरा नंबर 105 में भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे (उम्र 25 वर्ष) ने रविवार की देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं फोरेंसिक टीम कमरे की जांच कर साक्ष्य जुटाने में जुटी है। अभिनेत्री की आत्महत्या के बाद उनके दर्शकों में शोक की लहर दौड़ गई है।
रविवार को नाटी इमली क्षेत्र में भोजपुरी फिल्म लायक की शूटिंग के लिए सेट से 10 बजे राहुल के मोबाइल पर फोन आया हीरोइन को लेकर आओ। इसके बाद राहुल ने दरवाजा खटखटाया व कालबेल दबाया। कोई आवाज न आने पर मैनेजर रितेश कुमार मेहता को सूचित किया। रितेश ने इंटरकाम से फोन किया। कोई आवाज न आने पर मास्टर चाभी से कमरा खोला तो भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे दुपट्टे से पंखे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। होटल मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई।
यूपी के भद्रोही जिले की रहने वाली हैं अभिनेत्री 
भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे मूलरूप से पर्सिपुर थाना चोरी जिला भदोही की रहने वाली थी। वर्तमान में बसई पालघर नालासोपारा ईस्ट मुंबई (महाराष्ट्र) में रहती थी। वह लायक फिल्म की शूटिंग के लिए बुद्धा सिटी कालोनी स्थित सुमेंद्रा होटल के रूम नंबर 205 में 23 मार्च को भोर में 3.15 बजे पहुंची थी। इनके साथ मेकअप आर्टिस्ट राहुल शर्मा, हेयर ड्रेशर रेखा मौर्या व ब्वाय संजय यादव थे।
जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने गईं थीं अभिनेत्री
एक्ट्रेस 25 मार्च को रात 8 बजकर 30 मिनट पर होटल से बाहर एक जन्मदिन समारोह में शामिल होने गयी थी। देर रात करीब 1 बजकर 55 मिनट पर वह वापस होटल लौटी। इसके बाद उन्होंने अपने केयर टेकर रेखा मौर्या से अपने कमरे की चाबी मांगी। चाबी लेकर वह अपने कमरे में चली गई।
भोजपुरी ग्लैमरस एक्ट्रेसेज में भी शुमार थीं आकांक्षा दुबे
​भोजपुरी सिनेमा की हिट एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ​आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्हें भोजपुरी सिनेमा की क्वीन भी कहा जाता है। अपने करियर में अकांक्षा ने कई हिट फिल्में दी हैं और लगभग सभी भोजपुरी सुपरस्टार्स संग स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं। वह इंडस्ट्री की ग्लैमरस एक्ट्रेसेज में भी शुमार हैं। एक्ट्रेस की मौत की खबर उनके फैंस के लिए दिल तोड़ने वाली है।
Previous Post

रोड शो के दौरान कर्नाटक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक

Next Post

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version