• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

यूपी के चंदौसी में प्रेमी-प्रेमिका को गोली मारी, गोद भराई से पहले मौत

Naya Badaun by Naya Badaun
April 7, 2023
यूपी के चंदौसी में प्रेमी-प्रेमिका को गोली मारी, गोद भराई से पहले मौत
ShareShareShare
लखनऊ, ब्योरो रिपोर्ट। उत्तर प्रदेश के जनपद संभल में गुरुवार को खेत में प्रेमी-प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गए। कुछ देर तड़पने के बाद प्रेमिका की मौत हो गई। जबकि प्रेमी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। प्रेमी का मौत से पहले का वीडियो सामने आया है। इसमें प्रेमी प्रेमिका के शव के पास लेटा दिख रहा है। उसका पेट पूरा फटा है। वह दर्द से तड़प रहा है। मौके पर बड़ी संख्या में लोग हैं।
शुक्रवार को प्रेमी का वीडियो वायरल हुआ है। जिसके कई राज खोले हैं। मरने से पहले प्रेमी ने लोगों को बताया कि दो लोग बाइक से आए थे। वो लोग हमें सामने से गोली मारकर भाग गए। हम लोग हाथ जोड़ते रहे, लेकिन उन्होंने हमें गोली मार दी। इसके बाद मेरी प्रेमिका मर गई। हम उनको पहचानते नहीं हैं। इसके बाद वह लोगों से पानी मांगते-मांगते बेहोश हो गया।घटना दोनों के घर से एक किलोमीटर की दूरी पर हुई है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रेमिका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। प्रेमी को इलाज के लिए मुरादाबाद भेजा गया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पूरा मामला संभल की कोतवाली चंदौसी क्षेत्र के गांव मौलागढ़ का है।
ढाई वर्ष पुरानी प्रेम कहानी का अंत
चंदौसी में प्रेमी प्रेमिका की ढ़ाई वर्ष पुरानी प्रेम कहानी का अंत हो गया। प्रेमिका बीएड कर चुकी थी। जबकि प्रेमी हाईस्कूल फेल था। वह गन्ने के जूस का ठेला लगाता था। प्रेमिका के पिता ठेकेदारी का काम करते थे। मां संतोष बिलारी क्षेत्र से वार्ड संख्या-26 से जिला पंचायत सदस्य हैं। उसके दोनों भाई दिल्ली में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे थे।
प्रेमिका की 14 अप्रैल को थी गोद भराई
जबकि प्रेमी के घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। प्रेमिका का नाम मंजू (22) है। प्रेमी का नाम सचिन (28) है। मंजू के घरवालों ने उसका रिश्ता मुरादाबाद के एक कस्बा में कर दिया था। 14 अप्रैल को उसकी गोद भराई थी।
लड़की के परिवार को पसंद नहीं थी प्रेमकहानी
मामले में प्रेमी के भाई पंकज ने कहा कि लड़की के घरवालों ने दोनों को गोली मारी है। वो लोग कहीं और अपनी बेटी की शादी करना चाहते थे लेकिन ये लोग इस बात के लिए राजी नहीं थे। मेरा भाई पढ़ा-लिखा नहीं था। वहीं लड़की अच्छी पढ़ाई कर रही थी। वो लोग मेरे भाई को पसंद नहीं करते थे। लड़की के परिवार के मना करने के बाद भी ये लोग मिलते थे। उन्हीं लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है।

मना करने पर भी भरी थी बेटी की मांग

इधर, प्रेमिका के पिता महेंद्र ने बताया कि पंकज ने एक साल पहले जबरन मेरी बेटी की मांग में सिंदूर भर दिया था। तब से वो उस पर शादी का दबाव बना रहा था। हम लोगों ने कहीं और बेटी की शादी तय कर दी, तो उसने बेटी की मांग भरी फोटो उसके फोन पर भेज दी। उसने कहा, तुम्हारी शादी कहीं और तय नहीं होने दूंगा। हम लोगों ने भी उसको इस बात को लेकर समझाया, लेकिन वो नहीं माना। शादी के लिए न मानने पर उसी ने मेरी बेटी हत्या की है।
संभल एसपी की सुनिये
पिता की तहरीर पर कोतवाली चंदौसी पुलिस ने प्रेमी सचिन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले में एसपी चक्रेश मिश्रा ने बताया गुरुवार की दोपहर युवक घर से मुरादाबाद जाने की बात कहकर निकला था। युवती पढ़ाई के बहाने घर से बाहर निकली थी। उसके बाद दोनों एक खेत पर मिलने पहुंचे थे। जहां पर ये घटना हो गई। हम लोग मामले की जांच कर रहे हैं।
Previous Post

शिव मंदिर में देवी देवताओं की हुई प्राण प्रतिष्ठा

Next Post

लोकसभा चुनाव में यूपी से 50 सीटें जीतेगी सपा : अगम मौर्य

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version