नया बदायूं

मिनी कुंभ मेला ककोड़ा में स्काउट का खोया पाया शिविर शुरू

 

बदायूं संवाददाता।

भारत स्काउट गाइड संस्था के तत्वावधान में मिनी कुंभ मेला ककोड़ा में स्काउट खोए हुए बच्चों को उनके परिजनों से मिलने का कार्य शुरू कर दिया गया है हर बार मेले में बच्चे अपने परिजनों से बिछड़ जाते हैं तो वहीं युवा और बुजुर्ग रास्ता भटक जाते हैं और अपने परिजनों से दूर हो जाते हैं तो उनके लिए बिना नेटवर्क के रास्ता दिखाने और उनको उनके परिजनों से मिलने का कार्य स्काउट करते हैं।

इसका संस्था के प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला मुख्य आयुक्त महेश चंद्र सक्सेना खोया पाया समाज सेवा शिविर में पहुंचे। उन्होंने कहा कि युवा अपनी शक्ति को पहचानें। राष्ट्र की निस्वार्थ सेवा करें। उन्होंने बताया कि मेले में स्काउट, स्काउट मास्टर और स्काउट संस्था के पदाधिकारी कुल मिलाकर करीब 200 से अधिक लोग खोया-पाया समाज सेवा शिविर में दिन-रात श्रद्धालुओं की सहायता कर रहे हैं। रविवार को दास कालेज के प्रोफेसर मनवीर सिंह ने स्काउट ध्वज फहराया उन्होंने कहा कि युवाओं को स्काउटिंग के माध्यम से समाज और देश की सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त होता है। हमेशा अपने कार्य के प्रति सजग रहे।

जिला संगठन कमिश्नर मोहम्मद असरार, जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा और स्काउट प्रशिक्षक नंदराम शाक्य के नेतृत्व में श्री दाताराम मेमोरियल इंटर कालेज असरासी, सत्योदय शिक्षा निकेतन इंटर कालेज वनगवां, राजकीय इंटर कालेज निजामपुर, शिवाजी शिशु मंदिर म्याऊं, गौतम बुद्ध इंटर कालेज लभारी, महात्मा गांधी पालिका इंटर कालेज म्याऊं, बुद्धिष्ट श्रेष्ठ सम्मेर सिंह हाई सेकेंडरी स्कूल, चंद्रपाल सिंह पब्लिक स्कूल, सतीश चंद्र जूनियर हाई स्कूल टिकरा, केसरी सिंह मेमोरियल इंटर कालेज टिकरी आदि के स्काउट सेवा में जुटे हुए हैं।

इस मौके पर ऋषिपाल सिंह, राजेश्वर पाठक, अनार सिंह राजपूत, नीरज कुमार, सुरेश बाबू शाक्य, राकेश कुमार वीरेंद्र सिंह, बबलू, अजीत सिंह, सौरभ, संतवीर, राजीव कुमार, अंकित कुमार आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version