नया बदायूं

प्राचीन पार्क पर कथित अतिक्रमण के विरोध में मोहल्लेवासियों ने डीएम और सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

नया बदायूं, संवाददाता।

बदायूं शहर के मोहल्ला नई सराय और पटियाली सराय के निवासियों ने नगर पालिका बदायूं परिसर स्थित एक प्राचीन पार्क पर पालिका प्रशासन द्वारा किए जा रहे कथित कब्जे और अतिक्रमण के विरोध में मंगलवार को डीएम और सिटी मजिस्ट्रेट से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।


मंगलवार को मोहल्लेवासियों ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि पार्क की भूमि से कथित अवैध कब्जा और अतिक्रमण हटवाकर इसे पुनः पार्क के रूप में विकसित और सौंदर्यीकृत कराया जाए। उनका कहना है कि यह पार्क लंबे समय से मोहल्ले के लोगों के उपयोग में रहा है और यहां छोटे बच्चों के साथ-साथ बुजुर्ग भी समय बिताते हैं।
मोहल्लेवासियों ने अधिकारियों से पार्क को अतिक्रमण मुक्त कराकर उसमें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की, ताकि स्थानीय लोगों को स्वच्छ एवं सुविधाजनक सार्वजनिक स्थान मिल सके। उन्होंने मामले में आवश्यक कार्रवाई किए जाने की उम्मीद जताई।
ज्ञापन सौंपने वालों में सुरेन्द्र गुप्ता, अरुण अग्निहोत्री, प्रदीप गुप्ता, बेनी प्रसाद साहू, अभिषेक शर्मा, राकेश मिश्रा, राजेश शर्मा एडवोकेट और अनुराग गुप्ता सहित अन्य मोहल्लेवासी मौजूद रहे।

Exit mobile version