नया बदायूं, संवाददाता।
जिले में भाजपा द्वारा भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती को प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे जनपद में हर्षोल्लास एवं गरिमामय ढंग से मनाया जाएगा। कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत 13 अप्रैल की पूर्व संध्या पर जनपद के सभी प्रतिमा स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। स्वच्छता अभियान के उपरांत बाबा साहब को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। 14 अप्रैल को बाबा साहब की जयंती के अवसर पर भाजपा के कार्यकर्ता सभी बूथों पर बाबा साहब के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित करेंगे एवं संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन करेंगे। इसी क्रम में पार्टी कार्यकर्ता अनुसूचित जाति छात्रावासों एवं अनुसूचित जाति बस्तियों में विशेष संपर्क अभियान चलाकर समाज के सभी वर्गों से संवाद स्थापित करेंगे और बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। साथ ही, भाजपा बदायूं की सभी विधानसभाओं में संगोष्ठियों होंगी। जिसमें बाबा साहब के जीवन, उनके संघर्षों एवं संविधान निर्माण में उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
बाबा साहब का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत
रविवार को जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने समाज के वंचित एवं पिछड़े वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। भाजपा उनके आदर्शों एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन कार्यक्रमों में भाग लेकर समाज में समरसता, समानता और एकता का संदेश फैलाएं। भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं एवं जनपदवासियों से अपील करती है, कि वे इन कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करें और समाज में समरसता एवं समानता का संदेश प्रसारित करें।

Discussion about this post