• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

पश्चिमी यूपी में रार, टिकट को लेकर जहर खा रहे और मिट्टी का तेल छिड़क रहे नेता

Naya Badaun by Naya Badaun
April 22, 2023
पश्चिमी यूपी में रार, टिकट को लेकर जहर खा रहे और मिट्टी का तेल छिड़क रहे नेता
ShareShareShare

ब्योरो कार्यालय, (लखनऊ)। निकाय चुनाव को लेकर यूपी में टिकट को लेकर आर मची हुई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव में टिकट पाने के लिए इस बार सारे दलों में जबरदस्त मारामारी है। दूसरे चरण के चुनाव के टिकट भाजपा से लेकर ज्यादातर पार्टियां आज फाइनल कर देंगी। उसकी वजह ये है कि दूसरे चरण के नामांकन पत्र भरने में सिर्फ 2 दिन बचे हैं।

यूपी में निकाय चुनाव को लेकर पार्टियों द्वारा ऐन वक्त पर टिकट घोषित करने का प्रमुख कारण दावेदारों की संख्या ज्यादा होना है। भाजपा में इस बार सबसे ज्यादा प्रतिस्पर्धा है। दूसरे दलों की भी यही स्थिति है, लेकिन मारामारी इससे थोड़ा कम है। शायद ऐसा पहली दफा है जब निकाय चुनाव के दावेदार टिकट न मिलने पर जहर खा रहे हैं, केरोसिन छिड़क रहे हैं और खुलकर रुपए वसूलने के आरोप लगा रहे हैं। वेस्ट यूपी में हाल के दिनों में ऐसी घटनाएं सामने आई हैं। उन्हीं के बारे में आगे बताते हैं।

राजनीति के प्रमुख मामले पढ़िए :

मामला संख्या 01:::-

गाजियाबाद में लोनी क्षेत्र से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने 20 अप्रैल को एक चिट्ठी राष्ट्रीय अध्यक्ष को लिखी। इसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि पार्टी के प्रदेश मंत्री और जिला पंचायत अध्यक्ष के पति बसंत त्यागी ने एक दावेदार से 2 करोड़ रुपए ले रखे हैं, इसलिए वे उसी दावेदार को टिकट दिलाना चाहते हैं। जबकि ये दावेदार कई चुनावों में भाजपा के विरोधी गुट से रहा है।

 

मामला संख्या 02:::-

गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र से ही बसपा पार्षद के दावेदार आदर्श ने 21 अप्रैल को केरोसिन छिड़क लिया। आदर्श ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर आरोप लगाया कि उन्होंने उससे ढाई लाख रुपए ले लिए। इसके बावजूद भी टिकट नहीं दे रहे हैं।

 

मामला संख्या 03:::-

बुलंदशहर में सपा जिलाध्यक्ष की ऑडियो सामने आई है। इसमें वो कथित रुपए से चेयरमैन पद के एक दावेदार से 70 हजार रुपए लेने और फिर वापस करने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं। जिस प्रत्याशी की बात हो रही है, उस सीट पर अभी इसी वजह से टिकट फाइनल नहीं हुआ है।

 

मामला संख्या 03::::-

अमरोहा जिले में 16 अप्रैल को भाजपा नेता मुकेश सक्सेना ने जहर खा लिया। वे भाजपा से वार्ड मेंबर का टिकट मांग रहे थे, लेकिन पैनल से नाम कटने पर आत्मघाती कदम उठाया।

 

मामला संख्या 04:::-

शामली जिले में 15 अप्रैल को वार्ड मेंबर का टिकट मांग रहे भाजपा नेता दीपक सैनी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। भाजपा को जैसे ही दीपक के जहर खाने की खबर मिली तो तुरंत संशोधित सूची जारी की और दीपक को टिकट दे दिया। हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

मामला संख्या 05::::-

मुजफ्फरनगर में भाजपा के कुछ असंतुष्ट कार्यकर्ताओं ने टिकट वितरण में गड़बड़ी का आरोप लगाकर कई दिनों तक हंगामा किया। इन्हें मनाने के लिए पिछले दिनों प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी खुद मुजफ्फरनगर आए थे।

मामला संख्या 06:::-

गाजियाबाद में भाजपा में मेयर सीट को लेकर जबरदस्त घमासान है। महिला मोर्चा की टीम ने बगावती सुर दिखा दिए हैं। दिल्ली-लखनऊ में टीम डेरा डाले है। महिला मोर्चा का कहना है कि मेयर सीट महिलाओं के लिए आरक्षित है तो मोर्चे से जुड़ी महिलाओं को ही मौका मिलना चाहिए। जबकि पैनल के 5 में से 3 नाम नेताओं की पत्नियों के हैं।

Previous Post

ईद-उल-फितर पर्व : मस्जिदों में नमाज अदा कर मांगी अमन चैन शांति की दुआ

Next Post

ईदगाह पर नमाज के बाद पूर्व मंत्री आबिद रजा ने गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version