नया बदायूं

फिट इंडिया मिशन के तहत ‘Sundays on Cycle’ अभियान का शुभारंभ, पूरे जनपद में आयोजन

नया बदायूं,संवाददाता।

जनपद बदायूं भर में फिट इंडिया मिशन के अंतर्गत रविवार, 19 जुलाई 2026 को ‘Sundays on Cycle’ अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास शर्मा ने जनपद मुख्यालय से साइकिल चलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

रविवार को कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और नियमित व्यायाम के लिए प्रेरित करना रहा। साइकिल रैली के माध्यम से फिट रहने का संदेश दिया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में इस दौरान एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. कौशल गुप्ता, डिप्टी सीएमओ डॉ. गौस मोहम्मद, डीसीपीएम अरविंद कुमार राना, धर्मेन्द्र कुमार सहित अन्य कर्मचारियों ने प्रतिभाग कर अभियान को सफल बनाया।
इसके साथ ही जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर भी इस अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन सभी स्थानों पर डॉक्टरों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए लोगों को फिट रहने के लिए प्रेरित किया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ऐसे आयोजनों से आमजन में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ती है और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरणा मिलती है।

Exit mobile version