नया बदायूं

ट्रेन से उतरते समय गिरकर मजदूर की मौत, गांव में मचा कोहराम

नया वजीरगंज, संवददाता।

वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव नदवारी निवासी एक मजदूर की पंजाब में ट्रेन से उतरते समय गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, नदवारी निवासी महीपाल मौर्य (40) पंजाब के रोपड़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़े। गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोग गहरे सदमे में आ गए। शनिवार को गांव में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक अपने पीछे तीन बेटियां और दो बेटे छोड़ गए हैं।

ग्रामीणों के अनुसार, महीपाल मौर्य मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनकी असमय मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

Exit mobile version