नया बदायूं, संवाददाता।
बदायूं शहर के गांधी ने चिकित्सालय के मुख्य द्वार पर भारत स्काउट गाइड संस्था के तत्त्वावधान में स्काउट गाइड ने भीषण गर्मी और गर्म हवाओं के बीच प्यास से व्याकुल 24 वें दिन राहगीरों और यात्रियों को शीतल जल पिलाया और उनकी प्यास बुझाई। प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला मुख्यायुक्त महेश चंद्र सक्सेना, मुकेश बाबू शर्मा, नंदराम शाक्य ने स्काउट गाइड के सेवा कार्य की सराहना की।
रविवार को पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि भीषण गर्मी और गर्म हवाओं के चलते मनुष्य और वन्य जीव जंतु बेचैन हो उठे हैं। अपने घरों की छतों या आसपास पशु-पक्षियों और जीव-जंतुओं के लिए भी दाना पानी रखें। जिला संगठन कमिश्नर मोहम्मद असरार ने कहा कि जल अमृत है। व्यर्थ न बहाएं, जल के संग्रह से आने वाले अनेकों संकटों को टाला जा सकता है। शिविर में फरदीन अहमद, हिमांशु कश्यप, सचिन यादव, शिवम यादव, रोशनी, आशिया, रुबिया आदि ने राहगीरों और यात्रियों को शीतल जल पिलाया।
भारत स्काउट गाइड संस्था के तत्वावधान में गांधी चिकित्सालय के मुख्य द्वार पर ज्येष्ठ के दशहरा पर 25 और 26 मई को 10 बजे शरबत वितरण किया जाएगा। वहीं 27 मई को स्काउट भवन प्रशिक्षण केंद्र में निशुल्क जल सेवा शिविर में लगे विभिन्न विद्यालयों के स्काउट गाइड को सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी डीओसी मुहम्मद असरार ने दी।
