नया बदायूं, संवाददाता।
युवा मंच संगठन एवं श्रीभगवा सेना के द्वारा नगर पंचायत उसहैत के राकेश कश्यप के पुत्र करण सिंह ने भारतीय सेना में अग्निवीर में सलेक्शन होने पर नगर पंचायत उसहैत में युवा मंच संगठन एवं श्रीभगवा सेना के संस्थापक ध्रुव देव गुप्ता ने नगर पंचायत अध्यक्ष नवाब हसन के साथ चरण सिंह का मनोबल बढ़ाते हुये फूलमाला पहनाकर शाल उड़ाकर स्मृति चिन्ह सम्मानित किया।
इस दौरान ध्रुव देव गुप्ता ने कहा बदायूं जनपद उसहैत का नाम रोशन करने वाले भाई करण सिंह ने युवाओं को प्रेरणा दी है कि वे आगे बढ़े और भारतीय आर्मी में अपनी जगह स्थापित करे हम सबको अग्निवीर बने करण सिंह पर गर्व है। इस अवसर नगर पंचायत के चेयरमैन नवाब हसन ने कहा देश में भारतीय सेना में अग्निवीर के पद हमारे नगर उसहैत के युवा भाई करण सिंह कश्यप ने उन युवाओं को जागृत कर उनका मनोबल बढ़ाया है जो भारतीय आर्मी की तैयारी कर रहे है हमें इस युवा पर गर्व है। इस अवसर पर वरिष्ठ व्यापारी नरेश चंद्र गुप्ता, शशांक गुप्ता, हिमांशु, पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, विवेक शर्मा, खालिद अंसारी, हिमांशु, सोहिल, शशांक गुप्ता, विवेक शर्मा, प्रखर गुप्ता, श्यामू गुप्ता, प्रमोद मौजूद रहे।

Discussion about this post