• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

बदायूं में कांवड़ यात्रा : SSP अंकिता शर्मा ने कछला गंगा घाट का किया निरीक्षण

Naya Badaun by Naya Badaun
August 14, 2026
बदायूं में कांवड़ यात्रा : SSP अंकिता शर्मा ने कछला गंगा घाट का किया निरीक्षण
ShareShareShare

नया बदायूं, संवाददाता।

सावन माह और कांवड़ यात्रा-2026 को लेकर पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से एसएसपी अंकिता शर्मा ने गुरुवार देररात को कछला गंगा घाट और कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया।


“Zero Incident, Zero Accident” का लक्ष्य
SSP ने कांवड़ यात्रा को “Zero Incident, Zero Accident” के लक्ष्य के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कछला गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और बैरिकेडिंग समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा में किसी भी स्तर पर कमी नहीं रहनी चाहिए। सभी व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जाए और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।


सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश
SSP ने कांवड़ यात्रा मार्ग, प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थानों और कछला गंगा घाट पर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ एवं सतर्क रखने के निर्देश दिए। ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता, अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी करने तथा श्रद्धालुओं की सहायता को प्राथमिकता देने को कहा।

यातायात और भीड़ नियंत्रण पर जोर
SSP ने कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने और भीड़ नियंत्रण के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आपात स्थिति से निपटने के लिए संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए तैयार रहने को कहा। उन्होंने पुलिस बल को लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता शर्मा ने कहा कि कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुगम और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक उझानी प्रवीण कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Previous Post

हर घर तिरंगा अभियान के तहत बदायूं में निकली भव्य तिरंगा रैली

Next Post

झंडा मेरी शान’ कार्यक्रम में गूंजा देशभक्ति का संदेश, एकता और सद्भावना का लिया संकल्प

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version