• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

बदायूं में कावड़ यात्रा : डीएम बोले 25 तक पूरी करें तैयारी, 30 से निकलेंगें कांवड़िया

Naya Badaun by Naya Badaun
July 1, 2026
बदायूं में कावड़ यात्रा :  डीएम बोले 25 तक पूरी करें तैयारी, 30 से निकलेंगें कांवड़िया
ShareShareShare

नया बदायूं, संवाददाता।

डीएम अवनीश राय ने 30 जुलाई 2026 से शुरू हो रही कावड़ यात्रा के संबंध में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कावड़ यात्रा को सकुशल रूप से संपन्न कराने के संबंध मे बैठक की। डीएम ने अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को अपने-अपने विभाग के कार्यों को 25 जुलाई 2026 तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी कावड़ मार्ग का प्राथमिकता पर निरीक्षण कर कांवड़ियों का मार्ग सुगम बनाएं। कावड़ मार्ग पर लगने वाले विभिन्न शिविरों की अनुमति आवश्यक रूप से ली जाए तथा सिंगल यूज़ प्लास्टिक फ्री कावड़ यात्रा हो इसके प्रयास किए जाएं। उन्होंने बताया कि कावड़ यात्रा आगामी 24 अगस्त तक रहेगी। कांवड़ यात्रा की बैठक में सीडीओ गामिनी ंिसंगला, सभी एसडीएम व सीओ एवं सूचना अधिकारी आशुतोष चंदोला सहित मौजूद रहे।

आसपास जनपदों सहित गैर राज्यों से आते हैं कांवड़िया
डीएम अवनीश राय ने कहा कि जनपद में कावड़ यात्रा के दौरान कछला सहित जनपद के 06 घाटों पर लाखों श्रद्धालु समीपवर्ती जनपदों व अन्य राज्यों से भी धार्मिक लाभ के लिए श्रद्धा पूर्वक जनपद में आते हैं। इसलिए सभी व्यवस्थाएं शासन की मंशा के अनुरूप कराई जाएं। सभी घाटों पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जाए। कावड़ यात्रा के दौरान लगने वाले शिविर सड़क से करीब 10-15 फीट दूर लगाए जाएं। शिविरों में संचालक भी अपने कर्मचारियों की राउंड द क्लॉक ड्यूटी लगाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि स्नान घाटों पर जो भी वॉचटॉवर बनाए जाएं वह अच्छी गुणवत्ता के हो ताकि उनका सदुपयोग किया जा सके।

र्धािमक गानों के साथ मानक अनुसार निकालें डीजे
डीएम ने संबधित एसडीएम से कहा कि डीजे संचालकों के साथ बैठक कर डीजे की ऊं चाई का मानक निर्धारित कर उन्हें स्पष्ट रूप से बताया जाए कि निर्धारित मानक से ऊ पर के डीजे न संचालित किए जाएं, डीजे पर धार्मिक गीत ही चलाए जाएं, साथ ही शांति समिति की बैठके भी आयोजित कर ली जाए।

गंगा घाटों पर बेहतर तैयार करें व्यवस्थाएं
डीएम अवनीश राय ने स्नान घाटों पर साफ सफाई, पार्किंग, प्रकाश, सीसीटीवी कैमरे, शौचालय, गोताखोर, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, बैरिकेडिंग आदि अन्य विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए, साथ ही संकेतक लगाने के भी निर्देश दिए।

चार सोमवार को विशेष होगा जलाभिषेक
एडीएम प्रशासन अरु ण कुमार ने बताया कि कावड़ यात्रा को सकुशल रू प से संपन्न करने के लिए एसडीएम सदर को मेला अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि कावड़ यात्रा के दौरान 3, 10, 17 व 24 अगस्त को सोमवार होंगे, इसके अतिरिक्त 11 अगस्त को श्रावण मासिक शिवरात्रि पर स्नान भी होगा। उन्होंने बसो के रूट डायवर्सन के लिए एआरएम रोडवेज को तथा वैकल्पिक मार्ग व्यवस्था हेतु पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।

मांस मदिरा की दुकानें रहेंगी बंद
एडीएम प्रशासन ने बताया कि कावड़ मार्ग पर मांस मछली की दुकान बंद रहेगी तथा मदिरा की दुकानों के लिए शासन के दिशा निर्देशों के अनुरू प कार्य करने के लिए जिला आबकारी अधिकारी को निर्देशित किया।

विभागों को सौंपी कांवड़ यात्रा की जिम्मेदारी
डीएम ने कांवड़ मार्ग की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग, संबंधित नगर पालिका व नगर पंचायत के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। कावड़ मार्ग पर विद्युत पोलों पर प्लास्टिक लगाने व ट्रांसफार्मर की बैरिकेडिंग कराने के लिए विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया तथा निराश्रित गोवंश को संरक्षण देने के लिए कैटल कैचर की व्यवस्था करने के लिए पशुपालन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

कंट्रोल रूम किये स्थापित
डीएम ने बताया की कावड़ यात्रा के दृिष्टगत जनपद के कलेक्ट्रेट तथा सभी तहसीलों व संबंधित नगर पालिका व नगर पंचायतों में कंट्रोल रू म स्थापित कराए जाएंगे। उन्होंने कावड़ मार्ग पर झाड़ियों की छटाई कराने के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया गया।

331 किलो मीटर लंबी है यात्रा
कांवड़ स्नान घाटों पर महिलाओं के लिए चेंजिंग रूप भी आवश्यक रूप से बनाया जाएगा इसके अतिरिक्त शिविरों में मिलने वाले भोजन की नियमित रूप से चेकिंग के लिए खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। बताया कि कांवड़ यात्रा के लिए 106 सिविल डिफेंस के स्वैच्छिक कार्यकर्ता रहेंगे। उन्होंने बताया कि जनपद में कावड़ मार्ग की कुल लंबाई लगभग 331 किलोमीटर है, 123 शिवालय इसके अंतर्गत आते हैं।

Previous Post

बदायूं में मानसून की धमाकेदार एंट्री, चार घंटे की झमाझम बारिश से शहर से गांव तक जलमग्न, घरों में घुसा पानी

Next Post

अखिलेश यादव का धूमधाम से मनाया जन्मदिन, सपाई बोले हमसब मिलकर मेहनत करेंगे और गिफ्ट के रूप में 2027 में बनायेंगे सपा की सरकार

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version