बदायूं/लखनऊ। राज्य ब्यूरो
भारतीय किसान यूनियन (हल) के राष्ट्रीय कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल तोमर ने कैलाश मौर्य को उत्तर प्रदेश का उपाध्यक्ष नियुक्त किया। इस दौरान संगठन पदाधिकारियों की मौजूदगी में उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल तोमर ने कहा कि कैलाश मौर्य लंबे समय से किसानों की सेवा और उनके मुद्दों को उठाने में सक्रिय रहे हैं। उनके समर्पण और कार्यों को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है, जिससे संगठन को और मजबूती मिलेगी।
नियुक्ति के बाद कैलाश मौर्य ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन के प्रति पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा और भारतीय किसान यूनियन (हल) की विचारधारा को उत्तर प्रदेश के गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा।
