नया बदायूं

त्रिवेणी इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी

नया बदायूं, संवाददाता वजीरगंज।

त्रिवेणी इंटर कॉलेज भटपुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा के रूप में सजकर मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कीं। बच्चों की आकर्षक वेशभूषा और प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
विद्यालय परिसर में कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर उत्साह का माहौल रहा। विद्यालय प्रबंधक ज्ञान सिंह पाल ने बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों को भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से जोड़ने के साथ उनकी प्रतिभा को निखारने में भी सहायक होते हैं।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं और अभिभावक मौजूद रहे।

Exit mobile version