• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

हर-हर बम-बम भोले की जयघोष के साथ जलाभिषेक

Naya Badaun by Naya Badaun
July 17, 2023
हर-हर बम-बम भोले की जयघोष के साथ जलाभिषेक
ShareShareShare

बदायूं। जिले में सावन के पावन महीने में दूसरे सोमवार को मंदिरों में जलाभिषेक चल रहा है। मंदिरों में हर-हर, बम-बम और महादेव की जय घोष हो रही है। जिससे भक्ति में माहौल है और आस्था का उत्साह एवं उल्लास दिखाई दे रहा है। प्रशासन की ओर से मंदिरों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

सोमवार को जिले में शहर से देहात तक सावन महीने के चलते जलाभिषेक चल रहा है। मंदिरों पर सुबह 4:00 बजे से ब्रह्म मुहूर्त में कांवरियों की भीड़ लगी हुई है। कावड़िया और भक्तों मैं जलाभिषेक को लेकर उत्साह उल्लास और आस्था का जोश दिखाई दे रहा है। शहर के बिरुआ बाड़ी मंदिर, गौरी शंकर मंदिर, नगला गेट पर शिव मठ, लाला हरप्रसाद से मंदिर पर जलाभिषेक करने को भक्तों की भीड़ उमड़ी हुई है। यहां जोश और उल्लास के साथ भगवान भोले की आराधना में भक्त जलाभिषेक कर रहे हैं।

यहां भी चल रहा जलाभिषेक:::::::

शहर के अलावा सदर तहसील के गांव दहेमी तथा उझानी के बड़े महादेव मंदिर, इस्लाम नगर के बनखंडी मंदिर पर जलाभिषेक चल रहा है। इसके अलावा जनपद के दातागंज, अलापुर, उसावा, उसहैत, म्याऊं, कुवरगांव, बिनावर, वजीरगंज, बिसौली, सैदपुर, बगरेन, आसफपुर इस्लामनगर, बिल्सी सहसवान, दहगवा, मुजरिया, कछला सहित जिले भर के शिवालयों पर जलाभिषेक जारी है।

भांग धतूरा और बेल पाती का लगाया भोग:::::

मंदिरों बड़ी संख्या में भक्तों जलाभिषेक, दूधाभिषेक कर रहे हैं और भगवान भोले को भांग धतूरा और बेल पाती का भोग लगा रहे हैं। भक्तों में भक्ति और आस्था का सैलाब दिखाई दे रहा है।

भक्तों की सुरक्षा में मंदिरों पर तैनात पुलिस :::::::

सुरक्षा की दृष्टि से संबंधित मंदिर पर संबंधित थाना क्षेत्र की पुलिस फोर्स तैनात है। महिला भक्तों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन की ओर से महिला पुलिस फोर्स भी लगाई गई है।

Previous Post

बदायूं सहित यूपी के 17 जिलों में भारी बारिश व आकाशीय बिजली का अलर्ट जारी

Next Post

बालश्रम मुक्त कराने को चलाया गयाा अभियान

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version