नया बदायूं

भाकियू की चेतावनी से बदले जांच अधिकारी, घेराव स्थगित

नया बदायूं, संवाददाता।
भारतीय किसान यूनियन ने एसएसपी कार्यालय का घेराव की चेतावनी बीते दिन दी। क्योंकि पुलिस ने एससी एसटी एक्ट की धाराओं में झूठा मुकदमा लिखा। इस मुकदमा को लेकर चेतावनी दी तो पुलिस अफसरों में खलबली मच गई और जांच अधिकारी को बदल दिया है। सीओ सिटी से जांच बदलकर दातागंज सीओ को दी है। एसएसपी ने जांच अधिकारी तत्काल बदल दिया है।

मंडल के प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा एसएसपी पर पूरा भरोसा है उनके संज्ञान में आने से ही न्याय मिलने की उम्मीद जागी है। जिस तरह से एसएसपी ने गंभीरता दिखाई है उससे साफ है कि झूठी कार्रवाई नहीं होगी और दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा। मंडल प्रवक्ता ने कहा जब काम हो गया और पुलिस द्वारा संज्ञान ले लिया गया यही तो हमारी मांग थी। कहा कि घेराव करने का कोई मतलब नहीं रहा है, इसलिए घेराव स्थगित कर दिया है। कल मालवीय आवास पर 11 बजे से भारतीय किसान उनके संस्थापक किसानों के मसीहा स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत का पर्यावरण दिवस के रूप में पुण्यतिथि मनाई जाएगी। इसमें पौधरोपण मंडल प्रवक्ता अपने निवास चित्रांश नगर कैंप कार्यालय के आगे करेंगे। धरने पर महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष नसरीन बेगम, पप्पू सागर, प्रेमराज सागर, सगन, नदीम, अरविंद, पुतुलाल, राजू यादव, संजीव यादव, रामदास, नदीम मोहम्मद, हसन, हिसार अली मौजूद रहे।

Exit mobile version