बदायूं, संवाददाता।
जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में सत्र 2026-27 के अंतर्गत खेल एवं शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से अंतर-सदन शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें कक्षा तीन से 11 तक के विद्यार्थियों ने विवेकानंद, टेरेसा, टैगोर और राधाकृष्णा हाउस की ओर से प्रतिभाग कर अपनी बौद्धिक क्षमता, एकाग्रता और रणनीतिक कौशल का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में 20 अंकों के साथ विवेकानंद हाउस ने ओवरऑल चैंपियनशिप जीती। टेरेसा हाउस 18 अंकों के साथ दूसरे, टैगोर हाउस 12 अंकों के साथ तीसरे और राधाकृष्णा हाउस 10 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहा। टेरेसा हाउस के त्रिजल माहेश्वरी ने चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब हासिल किया, जबकि मिहित तुसैनिया उपविजेता रहे।
वर्गवार विजेताओं में शनाया (विवेकानंद हाउस), मिहित तुसैनिया (टैगोर हाउस), आद्रिका (राधाकृष्णा हाउस), माधव (विवेकानंद हाउस), श्रीवली (टेरेसा हाउस) और त्रिजल माहेश्वरी (टेरेसा हाउस) शामिल रहे।
प्रधानाचार्य पुष्पराज सिंह और कोऑर्डिनेटर तनु ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता का आयोजन खेल विभागाध्यक्ष सुमित चौधरी के नेतृत्व में शारीरिक शिक्षक सत्यम् सिंह और धीरज बिष्ट के मार्गदर्शन में हुआ।
