नया बदायूं

वोट चोरी के आरोपों पर INDIA गठबंधन का प्रदर्शन, राष्ट्रपति से मिले राहुल गांधी समेत 10 नेता

नई दिल्ली। नेशनल ब्यूरो

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई और कथित वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA गठबंधन के सांसदों ने शुक्रवार को दिल्ली में प्रदर्शन किया। संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में बैठक के बाद विपक्षी सांसदों ने विजय चौक तक मार्च निकाला, लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। इसके बाद सांसद धरने पर बैठ गए।
इस बीच, 10 नेताओं का प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने राष्ट्रपति भवन पहुंचा। मुलाकात के बाद राहुल गांधी, ममता बनर्जी और मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि राष्ट्रपति ने उनकी बातें ध्यान से सुनीं और कथित वोट चोरी से जुड़े सबूत मांगे हैं। विपक्षी नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर अपनी चिंताएं राष्ट्रपति के सामने रखीं।

Exit mobile version